जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला थाना 7 के अधीन आते इलाके से चोरी का सामने आया है। जहां गढ़ा रोड़ पर स्थित Bikaner Sweets and Baker की दुकान को देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। घटना का दुकानदार को आज सुबह दुकान खोलने के दौरान पता चला। दरअसल, चोरों द्वारा दुकान का शटर उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया गया।
पीड़ित दुकानदार गणेश ने बताया कि शटर उखड़ा हुआ था और दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और दुकान की तिजौरी से नगदी व डीवीआर गायब थे। जिसके बाद दुकानदार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार तिजौरी से चोर 92 हजार की नगदी और डीवीआर लेकर फरार हो गए। गणेश के अनुसार वह देर रात 11 बजे दुकान बंद करके दोनों भाई गए थे। इस दौरान आज सुबह भाई को दुकान खोलने के लिए कहा और भाई ने दुकान पर देखा कि शटर टूटा हुआ था। वहीं पुलिस ने दुकान ना खोलने की अपील की और फिंगर प्रिंट लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर पाल ने बताया कि उन्हें दुकान पर चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर आकर देखा कि चोरों द्वारा दुकान का शटर उखाड़कर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार फारेंसिक टीम द्वारा फिंगर प्रिंट लेकर कार्रवाई की जा रही है। दुकानदार गणेश ने दी शिकायत में बताया कि चोर तिजौरी से 90 हजार की नगदी और डीवीआर लेकर फरार हो गए। उनकी टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। दुकानदार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

