Himachal Govt

Himachal Govt
Himachal Govtशिक्षा मंत्री ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सेब परिवहन सुचारू बनाने और विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न सड़क एवं अधोसंरचना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सेब सीजन के दृष्टिगत सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि बागवानों और किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रोहित ठाकुर ने संबंधित अधिकारियों को सेब से लदे वाहनों की सुचारू एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने तथा आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। क्षतिग्रस्त सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करने, पूर्ण हो चुकी सड़कों को बिना किसी देरी के यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए ताकि सेब सीजन के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

राज्य सरकार को केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) 2026-27 के तहत छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारसैन सड़क के उन्नयन के लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से 203.52 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के लिए स्वीकृत 239.45 करोड़ रुपये के सीआरआईएफ पैकेज का हिस्सा है। इन महत्त्वपूर्ण सड़कों के उन्नयन से क्षेत्र में संपर्क सुविधा सुदृढ़ होगी और बागवानों को सेब की फसल को बाजार तक सुगमता एवं बेहतर तरीके से पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी।

शिक्षा मंत्री ने पीएमजीएसवाई, नाबार्ड तथा विश्व बैंक समर्थित परियोजनाओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क एवं अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को इनके कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिन भवनों एवं अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास पहले ही किए जा चुके हैं, उन्हें छह माह के भीतर पूरा करने तथा शेष कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र में विकास कार्यों पर लगभग 550 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं तथा 30 भवनों और 182 सड़कों को जनता को समर्पित किया जा चुका है।

पिछले वर्षों में आपदाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग को इनके मरम्मत कार्य में तेजी लाने तथा आपदा न्यूनीकरण उपायों तथा पीडीएनए के तहत पात्र कार्यों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। पूर्ण हो चुके सड़क कार्यों से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं एक सप्ताह के भीतर पूरा करने तथा आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क अधोसंरचना की बहाली के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन कार्यों की नियमित निगरानी करने, प्रभावी समन्वय बनाए रखने तथा परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करना, कनेक्टिविटी में सुधार करना और सेब की फसल का सुचारू परिवहन सुनिश्चित करना जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विकास सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं और इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

केरल को पीछे छोड़ पंजाब स्कूली शिक्षा में अग्रणी बना: Harjot Singh Bains

4 सालों में सरकारी स्कूलों के 786 विद्यार्थियों ने...

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय सहयोग की अपील की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तथा उनकी धर्मपत्नी...

अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में दूसरे चरण के निर्माण हेतु ₹53 करोड़ की लागत से टेंडर अलॉट

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

सरकार आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

केरल को पीछे छोड़ पंजाब स्कूली शिक्षा में अग्रणी बना: Harjot Singh Bains

4 सालों में सरकारी स्कूलों के 786 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. और 2,166 ने नीट परीक्षा पास की: हरजोत सिंह...

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय सहयोग की अपील की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तथा उनकी धर्मपत्नी और विधायक कमलेश ठाकुर ने जनगणना-2027 के दूसरे चरण में...

अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में दूसरे चरण के निर्माण हेतु ₹53 करोड़ की लागत से टेंडर अलॉट

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में अटल मॉल एंड बैंक...

सरकार आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही – Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में...