Nationalमवेशियों को बचाने के चक्कर में बेकाबू पिकअप डंपर से टकराई, 8...

मवेशियों को बचाने के चक्कर में बेकाबू पिकअप डंपर से टकराई, 8 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भिंडः मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात मवेशियों को बचाने की कोशिश में एक पिकअप वाहन बेकाबू होकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। हादसा भिंड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिमका गांव के पास रात करीब एक बजे हुआ।

गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार राजमार्ग पर बैठे मवेशियों को बचाने की कोशिश में पिकअप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। वाहन गलत दिशा में चला गया और सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई मजदूर उसमें फंस गए।

यादव के अनुसार आठ मजदूरों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 32 मजदूरों को गोहद के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार सभी मजदूर ग्वालियर में धान की रोपाई का काम पूरा करने के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

प्रदेश सरकार ने MIS के तहत 35.68 करोड़ रुपये जारी किए

शिमला: हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम...

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए किया टी-शर्ट का अनावरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन...

‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव: श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति...

हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान हुआ तेज

चंडीगढ़: हरियाणा में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा...

प्रदेश सरकार ने MIS के तहत 35.68 करोड़ रुपये जारी किए

शिमला: हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश...

मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए किया टी-शर्ट का अनावरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया। जिला...

‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं का आह्वान किया कि वे संत रविदास के विचारों...

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव: श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्ष...