लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रांसपोर्टर के ऑफिस में चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें चोर पड़ोसी की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने ऑफिस में घुसकर अलमारी से पैसे निकाले और ये घटना छिपाकर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। चोर एक घंटे तक ऑफिस के अंदर रहे।
ऑफिस के मालिक अमन ने बताया कि वह हर रोज की तरह रात को ऑफिस बंद करके घर चले जाते हैं, लेकिन सावन का महीना होने के कारण वह लंगर की तैयारी के लिए सुबह 6 बजे ही ऑफिस पहुँच गए थे। जब उन्होंने देखा तो सामान बिखरा हुआ था और लॉकर की फाइलें भी बाहर पड़ी थी। उन्होंने बताया कि सेफ से 1.25 लाख रुपए गायब थे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

