.
FazilkaPunjab News: जुगाड़ू वाहन को लेकर बिजली के पोल से टकराई बस,...

Punjab News: जुगाड़ू वाहन को लेकर बिजली के पोल से टकराई बस, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः जिले के गांव छप्पड़ी वाला में दिल दहलाने वाला सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल, सड़क हादसे में प्राइवेट बस और जुगाड़ू मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद बस बिजली के पोल और दीवार से जा टकराई। हादसे में बस चालक और जुगाड़ू वाहन चालक घायल हो गए, जबकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, जलालाबाद से फाजिल्का जा रही एक प्राइवेट बस गांव छप्पड़ी वाला के पास पहुंची थी।

इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल जुगाड़ू वाहन पर करीब 10 गट्टे खाद लादकर सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था। वाहन पर अधिक सामान लदा होने के कारण वह समय रहते सड़क पार नहीं कर सका। सामने से आ रही बस को देखकर चालक ने टक्कर से बचने के लिए बस को एक तरफ मोड़ दिया। बस चालक की इस कोशिश के बावजूद बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और एक दीवार से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा टूट गया और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घटना में बस चालक और जुगाड़ू वाहन चालक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बस में केवल 5 से 6 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित रहे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

देश के युवाओं से डरी BJP, दे रही धमकियां, Abhijit Dipke का आरोप, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके...

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश...

Punjab News: किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के भाई का गोलियां मारकर कत्ल

तरनतारनः ज़िले के गांव बूह हथर में गोलियां चलने...

Punjab News: किराये का मकान देखना पड़ा महंगा Pitbull ने किया दपंति पर हमला, देखें CCTV

पटियालाः पंजाब में पिटबुल के सरकारी बैन किए जाने...

देश के युवाओं से डरी BJP, दे रही धमकियां, Abhijit Dipke का आरोप, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने एक बार फिर से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए...

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए...

Punjab News: किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के भाई का गोलियां मारकर कत्ल

तरनतारनः ज़िले के गांव बूह हथर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां गोलियां मारकर नौजवान का...

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बोर्डों की प्राथमिक जिम्मेदारी : मोहन लाल कौशिक

HBPE से संबद्ध बोर्डों एवं संस्थाओं की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर चंडीगढ़: हरियाणा बोर्ड ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज...