.
MogaPunjab News: शिवरात्रि के पावन अवसर पर मनीष सिसोदिया ने की पूजा...

Punjab News: शिवरात्रि के पावन अवसर पर मनीष सिसोदिया ने की पूजा अर्चना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः शहर के प्राचीन एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र सनातन धर्म पाठशाला मंदिर में शिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उनके साथ पंजाब महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एवं मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा भी मौजूद रहीं। दोनों नेताओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव के शिवलिंग पर जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधक समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मनीष सिसोदिया और डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने देश एवं पंजाब की सुख-समृद्धि, अमन-शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की धरती विभिन्न धर्मों, संप्रदायों और समुदायों की साझा विरासत रही है। धार्मिक स्थल केवल आस्था के केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज को प्रेम, सेवा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाले स्थान भी हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों की आस्थाओं का सम्मान करते हुए समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को और मजबूत करना चाहिए।मंदिर प्रबंधक समिति की ओर से मनीष सिसोदिया और डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब...

Jalandhar News: अवैध शराब की बिक्री से 13 ग्रुप परेशान, आरोप-करोड़ों का हो रहा नुकसान, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 14 ग्रुप में से 13 ग्रुप के संचालक काफी...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरी तरह से आर-पार...

Jalandhar News: सीमेंट से भरी पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3-3 फीट भरा पानी और गड्ढे बन रहे हादसे का शिकार, लोग परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास सर्विस लाइन पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टरी पलट गई। दरअसल, सड़क पर...

कुख्यात अतीक के बेटे आबान की कार एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने, देखें कैसे पलटी कार, देखें वीडियो

झांसीः कुख्यात अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में एक्सीडेंट की वीडियो सामने...