.
Himachalबड़ा झटकाः पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी

बड़ा झटकाः पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में लोगों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी हो गई है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 60 पैसे का ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाया है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी शिमला में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 103.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीमत 95.21 रुपये पहुंच गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर अलग-अलग है। इसलिए कीमत में भी अंतर है। हिमाचल की तुलना में चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल सस्ते हैं। शहर में पेट्रोल की कीमत 101.51 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 89.47 है।

इसी तरह हिमाचल प्रदेश के एक पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल की कीमत 100.55 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 95.93 रुपये है। इस तरह उत्तराखंड में पेट्रोल हिमाचल से सस्ता है लेकिन डीजल महंगा है। हिमाचल से लगे जम्मू में पेट्रोल की कीमत 104.13 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 92.81 रुपये है। इसी तरह लेह में पेट्रोल 108.78 रुपये और डीजल 93.91 रुपये है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 101.89 रुपये है जबकि डीजल 95.36 रुपये लीटर है।

बता दें कि 28 फरवरी को शुरू हुए ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मई में चार बार पेट्रोल और डीजल में इजाफा किया। हालांकि 25 मई के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने हाल में संसद में कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करने में उसकी सीधे तौर पर कोई भूमिका नहीं है और इसका फैसला सरकारी तेल कंपनियां करती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब...

रामनाथ कोविंद की आत्मकथा विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए PM Modi

Gen-z को लेकर कही ये बात नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र...

परिसीमन विवादः CM विजय ने कहा- लोकसभा की सीटें 850 नहीं करने देंगे

चेन्नईः तमिलनाडु के सुपरस्टार और मुख्यमंत्री थलपति विजय अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरी तरह से आर-पार...

Jalandhar News: सीमेंट से भरी पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3-3 फीट भरा पानी और गड्ढे बन रहे हादसे का शिकार, लोग परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास सर्विस लाइन पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टरी पलट गई। दरअसल, सड़क पर...

कुख्यात अतीक के बेटे आबान की कार एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने, देखें कैसे पलटी कार

झांसीः कुख्यात अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में एक्सीडेंट की वीडियो सामने...

Jalandhar News: अवैध माइनिंग को लेकर गरमाया मामला, MP Channi की कार्रवाई पर AAP इंचार्ज ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में कुछ समय पहले पूर्व सीएम व सासंद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा नकोदर हलके में अवैध...