.
MohaliPunjab News: चन्नी-वड़िंग विवाद के बीच प्रताप बाजवा ने खोला मोर्चा, राहुल...

Punjab News: चन्नी-वड़िंग विवाद के बीच प्रताप बाजवा ने खोला मोर्चा, राहुल गांधी को लिखा पत्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को लेकर पोस्टर विवाद जारी है। वहीं कार्यक्रमों में चन्नी के समर्थन के साथ विरोध भी पोस्टर के जरिए किया जा रहा है। दूसरी ओर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और भूपेश बघेल का पोस्टरों में विरोध जारी है। इसी के बीच अब प्रताप सिंह बाजवा ने मोर्चा खोल दिया है।

दरअसल, प्रताप बाजवा ने 15 कांग्रेस विधायकों के साथ चंडीगढ़ में सीक्रेट बैठक कर राहुल गांधी से मुलाकात का फैसला लिया है। बाजवा ने विधायकों को लेकर राहुल गांधी को लेटर लिखकर मिलने का समय मांगा है। विधायक पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात और नेताओं के बीच चल रहे विवाद को लेकर राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। इसी बीच प्रताप सिंह बाजवा भी दिल्ली पहुंचे हैं।

ऐसे में पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में इस घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है। इससे पहले पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल पंजाब दौरे पर आए थे। उस समय विधानसभा का सेशन चल रहा था। जिसके चलते ये विधायक उनसे मुलाकात नहीं कर पाए थे। अब 15 विधायकों ने राहुल गांधी से मिलने के लिए लेटर भेजा है। हालांकि, राहुल गांधी की ओर से मुलाकात के लिए समय तय होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: युवक के कत्ल मामले में 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में लड़ाई-झगड़े के दौरान...

Indrive App किया Ban, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में ऐप आधारित कैब और बाइक टैक्सी...

Punjab News: तहसील कॉम्प्लेक्स में चली गोली, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

बठिंडाः बठिंडा तहसील कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी...

Jalandhar News: कांग्रेस को झटका, पूर्व पार्षद का बेटा व यूथ कांग्रेस के नेता आप में शामिल

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाली विधानसभा चुनावों से नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने...

Punjab News: युवक के कत्ल मामले में 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में लड़ाई-झगड़े के दौरान युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने महज 6...

Indrive App किया Ban, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में ऐप आधारित कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं संचालित करने वाली कंपनियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना...

Punjab News: तहसील कॉम्प्लेक्स में चली गोली, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

बठिंडाः बठिंडा तहसील कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार का लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए...