.
MaloutPunjab News: दपंति को बाहर से कुंडी लगाकर घर से लाखों के...

Punjab News: दपंति को बाहर से कुंडी लगाकर घर से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मालोटः मुक्तसर के थाना सदर मालोट के अंतर्गत आते गांव मालोट में घर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने घर में सो रहे दंपती के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि वे बाहर न निकल सकें। जिसके बाद चोर अलमारी का ताले तोड़कर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गुरमेज सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुखजीत सिंह और बेटी हरप्रीत कौर कनाडा में रहते हैं। वह अपनी पत्नी सरबजीत कौर के साथ गांव स्थित अपने घर में रहते हैं।

गुरमेज सिंह के अनुसार, रात करीब साढ़े 9 बजे वह और उनकी पत्नी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गए थे। रात करीब डेढ़ बजे गुरमेज सिंह की नींद खुली और उन्हें शौचालय जाना था। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने कई बार दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन कुंडी बाहर से लगी होने के कारण वह नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने फोन कर पड़ोस में रहने वाले अपने भतीजे गुरवीर सिंह को सूचना दी। गुरवीर सिंह अपने पिता दर्शन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे की बाहर से लगी कुंडी खोलकर दंपती को बाहर निकाला।

कमरे से बाहर निकलने के बाद परिवार ने पूरे घर की जांच की। इस दौरान उन्हें घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी के अंदर बना लाकर भी खुला पड़ा था। जब सामान की जांच की गई तो परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार, लाकर में करीब नौ से दस तोले सोना रखा हुआ था। इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा चोर लाकर में रखे 14 हजार रुपये नकद भी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर मालोट की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने पीड़ित गुरमेज सिंह के बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वारदात के तरीके और चोरों के घर में प्रवेश करने के रास्ते की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Brazil में Helicopter क्रैश, एक ही परिवार की 3 महिलाओं और पायलट की मौत

रियो डी जनेरियोः ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो...

अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में सीआईए की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

हिसारः हिसार के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग...

Canada के जंगलों में आग, लोग घर छोड़ने को मजबूर, देखें वीडियो

वैंकूवरः पश्चिमी कनाडा में लगी आग ने विकराल रूप...

महंगाई की मारः दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम, जानें कब होगी नई कीमतें लागू

मुंबईः महाराष्ट्र में एक बार फिर गाय और भैंस...

पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देने को दौड़े युवा, देखे वीडियो

मोहालीः मोहाली के फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब...

Brazil में Helicopter क्रैश, एक ही परिवार की 3 महिलाओं और पायलट की मौत

रियो डी जनेरियोः ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो के एक जंगल वाले इलाके में हेलिकॉप्टर क्रैश होने का...

अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में सीआईए की कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

हिसारः हिसार के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात में सीआईए हिसार ने आरोपियों को काबू करने...

Canada के जंगलों में आग, लोग घर छोड़ने को मजबूर, देखें वीडियो

वैंकूवरः पश्चिमी कनाडा में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आग तेजी से फैल रही है,...

महंगाई की मारः दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम, जानें कब होगी नई कीमतें लागू

मुंबईः महाराष्ट्र में एक बार फिर गाय और भैंस के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। नई कीमतें...