.
NawanshahrPunjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, CIA स्टाफ के कर्मी...

Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, CIA स्टाफ के कर्मी सहित 2 आरोपी घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवांशहरः मुसापुर रोड पर गैंगस्टरों और पुलिस ने फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पुलिस अधिकारी घायल हुआ है। नवांशहर के पार्षद रमन भूषण ने बताया कि गोलीबारी होने पर बाज़ार में दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि यह गोलीबारी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार तीन लोगों ने की थी। पुलिस की एक टीम ने कथित आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक सीआईए स्टाफ का पुलिस अधिकारी गोली लगने से घायल हो गया।

वहीं 2 आरोपी भी गोली लगने से घायल हो गए। इस घटना में 3 लोगों में से एक आरोपी भागने में सफल रहा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अवतार सिंह (सिटी नवांशहर) मौके पर पहुंचे और तीसरे साथी का पता लगाने के लिए इलाके में नाकेबंदी कर दी है। हालात का जायजा लेने के लिए ज़िला पुलिस प्रमुख तुषार गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गोलीबारी में घायल पुलिसकर्मियों और कथित आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवांशहर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। जिसमें 2 आरोपी घायल हुए और एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने सोनू खत्री गैंग के 2 शूटर को पुलिस मुठभेड़ में काबू किया है। आरोपियों की पहचान अजय वीर सिंह निवासी रोपड़ और अजय निवासी जालंधर के रूप में हुई है। हालांकि दविंदर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो 30 बोर के पिस्टल और एक 9 एमएम का ग्लोक पिस्टल बरामद किया गया। आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, जांची व्यवस्था, देखें वीडियो

पठानकोटः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस और आरपीएफ...

Punjab News: घरेलु विवाद को लेकर पहले दुकान पर हुआ हंगामा, फिर सिविल अस्पताल में की हाथापाई, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में दुकान पर भारी हंगामा होने के बाद सिविल अस्पताल में घरेलु विवाद देखने को मिला। जहां...

Punjab News: पैसा दोगुना करने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, पीड़ितों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पीड़ितों का दावा- घर और जमीन बिकने का भी खतरा अमृतसरः पैसा दोगुना करने और प्रॉपर्टी के कारोबार के नाम...

Punjab News: रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, जांची व्यवस्था, देखें वीडियो

पठानकोटः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस और आरपीएफ ने पठानकोट कैंट स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान...

Jalandhar News: Civil Surgeon Ofiice के बाहर के सेवामुक्त कर्मियों ने किया एसोसिएशन का गठन, रखी ये मांगे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल सर्जन के बाहर रिटायर्ड कर्मियों को आ रही परेशानी को लेकर मीटिंग की गई। इस दौरान...