NawanshahrPunjab News: भरे बाजार खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, मचा हड़कंप, परिवार...

Punjab News: भरे बाजार खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, मचा हड़कंप, परिवार में शोक की लहर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवांशहरः कस्बा औड़ के भरे बाजार में बीते दिन खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान निशान सिंह उर्फ मोनी (पुत्र सुरजीत सिंह) निवासी घूमार मोहल्ला, औड़ के रूप में हुई है। निशान सिंह एक स्पोर्ट्समैन था और अक्सर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा आता-जाता रहता था। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। इस वारदात के बाद पूरे कस्बे में दहशत और परिवार में शोक की लहर है।

जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे की है। निशान सिंह बाबा धर्मगीर मंदिर के पास अपने कुछ परिचितों से बातचीत कर रहा था। इसके बाद वह पास ही एक रेहड़ी पर गोलगप्पे खाने लगा। गोलगप्पे खाने के बाद निशान सिंह जैसे ही अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस स्टैंड की तरफ बढ़ने लगा, तभी अचानक अज्ञात हमलावर वहां पहुंच गए। हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए शरीर और चेहरे को लोई (कंबल) से ढक रखा था। हमलावरों ने आते ही निशान सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे बाजार में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। निशान सिंह के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 7 से 8 गोलियां लगीं जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर गया और हमलावर फरार हो गए।

खून से लथपथ निशान सिंह को स्थानीय लोगों और जान-पहचान वालों ने तुरंत नवांशहर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। हालांकि उसकी हालत बेहद गंभीर थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पारिवारिक सदस्यों बिजली बोर्ड से रिटायर अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि निशान पर पहले भी जनवरी 2025 को जिम में कातिलाना हमला हुआ था, लेकिन तब वह बच गया था। उस हमले में भी उसकी बाजू में फ्रेक्चर आया है। उस घटना के बाद से ही उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। पुलिस अब इस पुराने विवाद को भी जांच के केंद्र में रख रही है। उन्होंने कहा कि निशान सिंह की मौत ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया है। उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके बाद वही परिवार का इकलौता सहारा था। वह अभी अविवाहित था और इन दिनों परिवार उसकी शादी की बात चला रहा था।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस की सीनियर टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से गोलियों के खोल व अन्य सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हमलावरों का सुराग लगाने के लिए बाजार और बस स्टैंड के आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने हर चुनौती को पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर

शिमला: धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री...

Punjab News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर से भाना सिद्धू को पुलिस ने किया काबू

बरनालाः जिले के कोर्ट कॉप्लेक्स से भाना सिद्धू को...

विकसित भारत की यात्रा गांवों से शुरू होनी चाहिएः कविंद्र गुप्ता

शिमला: राज्यपाल कविद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

Punjab News: 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

चंडीगढ़: प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनहित को...

Vikramaditya Singh ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया प्रतिष्ठित पुरस्कार

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी मार्गदर्शन...

CM Sukhu ने हर चुनौती को पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर

शिमला: धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने...

Punjab News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर से भाना सिद्धू को पुलिस ने किया काबू

बरनालाः जिले के कोर्ट कॉप्लेक्स से भाना सिद्धू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक...

विकसित भारत की यात्रा गांवों से शुरू होनी चाहिएः कविंद्र गुप्ता

शिमला: राज्यपाल कविद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और तकनीकी...

Punjab News: 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

चंडीगढ़: प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनहित को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फेरबदल किया...