बंगाः नवांशहर के बंगा के गांव मजारी के पास टूरिस्ट बस हिमाचल वोलवो बस पलटने से एक महिला सहित 3 की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में कुल 25 सवारी मौजूद थे। यह बस मनाली से अमृतसर साहिब जा रहा था। बस ड्राइवर जब बंगा के ओवर ब्रिज से उतरने वक्त गांव मजारी के पास ड्राइवर का आंख लगने से बस पुल से पलट गई। हादसे में बंगा के सर्विस रोड पर पलटने से एक महिला तथा कंडक्टर सहित एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर भागने में कामयाब हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बस ड्राइवर और एलपीयू के एक छात्र सहित 3 लोगों की मौत की खबर है। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस ने तीनों मृतक शव का क़ब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मामूली चोटे आई लोगो को अस्पताल ने भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देेते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि ड्राइवर की आंख लगने से यह हादसा हुआ है। जांच अधिकारी ने कहा 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में कुछ लोग घायल हुए है। घटना सुबह 5 बजे हुई है।
वहीं सतनाम सिंह ने कहाकि उनका भतीजा जिम के लिए जा रहा था। इस दौरान पेट्रोल खत्म होने पर वह पंप पर गया था। भतीजे के सामने ही यह बस हादसा हो गया। घटना के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में पता चला है कि कुछ बच्चे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शामिल थी। घटना के बाद डीएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
