LudhianaPunjab News: नौजवान ने किया सुसाइड, परिजनों ने नहीं उतारने दिया शव,...

Punjab News: नौजवान ने किया सुसाइड, परिजनों ने नहीं उतारने दिया शव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः मेहरबान में सीडे पिंड इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए दोपहर 1 बजे तक शव को फंदे से नीचे नहीं उतारने दिया। परिजनों का साफ कहना था कि जब तक आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं होता, वे डेड बॉडी नहीं उतारेंगे। मृतक के दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। पुलिस एफआईआर (FIR) दर्ज करने को राजी हुई तब जाकर परिजनों ने शव को फंदे से उतारने दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई चमकौर सिंह ने बताया कि उसके भाई का अपनी पत्नी से मामूली बातों पर मनमुटाव चल रहा था।

10 मई को पत्नी ने सरपंच कुलदीप को फोन किया, जिसके बाद सरपंच ने ससुराल वालों को बुला लिया। साले और अन्य लोगों ने घर आकर मेरे भाई की टांग तोड़ दी थी। हम तीन महीने तक न्याय के लिए थाने के धक्के खाते रहे, लेकिन पुलिस ने कोई एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की। भाई का आरोप है कि सरपंच कुलदीप आम आदमी पार्टी के नेता हरदीप सिंह मुंडियां का खास है,जिसकी धौंस देकर पुलिस पर दबाव बनाया गया और उनकी कोई सुनवाई नहीं होने दी गई। चमकौर सिंह ने बताया कि पत्नी बच्चों की पढ़ाई खराब होने का बहाना बनाकर उन्हें अपने साथ मायके ले गई थी। कल फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई और वह दोबारा मायके चली गई। इसके बाद ससुराल वालों ने थाने में शिकायत कर दी। परिजनों का आरोप है कि कल शाम पुलिस उनके घर आई और भाई को डरा-धमका कर चली गई। रात को सभी खाना खाकर सो गए। सुबह उठकर देखा तो भाई ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।

जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे से लटक रहा था। परिजनों को सुबह 7 बजे सुसाइड का पता चला था। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। परिवार ने पुलिस को शव के पास तक नहीं जाने दिया। आखिरकार दोपहर 1 बजे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों की मांग मानते हुए एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव को फंदे से उतारा गया। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी जगदीप एस गिल ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जिन-जिन लोगों के नाम उन्होंने लिखवाए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन हर एंगल से मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

खड़े ट्रक से टकराई कार, दो बच्‍चों समेत चार की मौत, 3 गंभीर घायल

मथुराः यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क...

Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान, देखें वीडियो

35 सालों बाद 1196 कर्मियों की होगी भर्ती जालंधर, ENS:...

Gurdwara Sahib में 2 गुटों में झड़प, जड़े थप्पड़-उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

हैमिल्टनः कनाडा में हैमिल्टन के गुरुद्वारा शहीदगढ़ साहिब में...

खड़े ट्रक से टकराई कार, दो बच्‍चों समेत चार की मौत, 3 गंभीर घायल

मथुराः यूपी के मथुरा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जैत इलाके में सड़क किनारे खड़े ट्रक...

Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल पर मेयर का आया बयान, देखें वीडियो

35 सालों बाद 1196 कर्मियों की होगी भर्ती जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन के एक धड़े ने भर्ती और स्टाफिंग...

Jalandhar News: ओबरॉय पर हमले मामले में ADCP बोली एक्सीडेंट हुआ, सवाल एक्टिवा छोड़कर क्यों भागे नौजवान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन इलाके में स्थित गार्डन कॉलोनी में दमन ओबेरॉय पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला करने...

Kangana का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- नहीं चाहते संसद में महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर हो

आगराः भाजपा सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल...