लुधियानाः माछीवाड़ा साहिब में करीब 2 दिन गुरु नानक मोहल्ले में 15 लाख रुपये की चोरी और सोने की चेन, दो अंगूठियां, एक सोने की सुई चोरी होने की वारदात सामने आई थी। दरअसल, पीड़ित परिवार को चोरी का पता 24 जुलाई को चला, जब उन्होंने लॉकर खोलकर देखा। इस मामले को लेकर अभय कुमार जैन शिकायतकर्ता अभय कुमार जैन ने पुलिस को दी।
इस घटना ने पुलिस अधिकारियों के लिए भी बड़ी सिरदर्दी पैदा कर दी। लेकिन बारीकी से की गई छानबीन में यह चोरी ही झूठी निकली और इसके पीछे परिवार का नाबालिग बच्चा जो 8वीं कक्षा का छात्र है, उसने अपने लिए महंगा मोटरसाइकिल, मोबाइल और कुछ नई सोने की चीजें और घर में पड़ी लाखों की नकदी उड़ा दी। हालांकि यह रकम 15 लाख से कहीं कम नजर आई और इस घिनौनी हरकत को छिपाने के लिए चोरी का आरोप शहर के एक रसूखदार पर लगा दिया गया।
जिसे पुलिस ने छानबीन में बेकसूर पाते हुए क्लीनचिट भी दे दी। फिलहाल पुलिस ने इस झूठी कहानी के मास्टरमाइंड पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, हालांकि इसकी पुष्टि होनी बाकी है, लेकिन एक संपन्न व्यापारी द्वारा इस तरह तथ्यों से परे बनाई गई 15 लाख की चोरी ने कई अनसुलझे सवाल जरूर खड़े कर दिए। बता देंकि परिवार और पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन वहां से कुछ खास हाथ नहीं लगा।
