Unaभटोली में वन विभाग की छापेमारी, फ्रिज से संरक्षित वन्यजीव सेह का...

भटोली में वन विभाग की छापेमारी, फ्रिज से संरक्षित वन्यजीव सेह का मांस बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके अंगों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए भटोली गांव में एक घर पर छापेमारी की। इस दौरान फ्रिज से संरक्षित वन्यजीव सेह (इंडियन पोरक्यूपाइन) का मांस और अन्य सामग्री बरामद की गई। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना वन परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी अंकुश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को वन विभाग की टीम ने भटोली निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ बिट्टू के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर में रखे फ्रिज से वन्यजीव सेह का मांस बरामद हुआ। वन विभाग के अनुसार सेह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-दो में शामिल है और इसके शिकार पर प्रतिबंध है।

पुलिस थाना मैहतपुर में आरोपी के खिलाफ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

लोहारली-चरुड़ू पुल के पास सड़क पर घायल मिला बाइक सवार, अस्पताल में तोड़ा दम

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के लोहारली-चरुड़ू पुल के पास...

27 नवंबर को पूरे देश में होगा Civil Defence Air Red एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने...

MG Food Restaurant में नशे में धुत युवकों ने कर्मियों से की हाथापाई, तोड़फोड़ के आरोप, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित एमजी फूड रेस्टोरेंट में सुबह करीब...

Whatsapp Web अकाउंट बन सकता है खतरा, Logout न करने पर बढ़ेगा Cyber Fraud

टेक्नोलॉजी : इन दिनों व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल काफी...

लोहारली-चरुड़ू पुल के पास सड़क पर घायल मिला बाइक सवार, अस्पताल में तोड़ा दम

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के लोहारली-चरुड़ू पुल के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई।...

27 नवंबर को पूरे देश में होगा Civil Defence Air Red एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता का आकलन करने...

MG Food Restaurant में नशे में धुत युवकों ने कर्मियों से की हाथापाई, तोड़फोड़ के आरोप, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित एमजी फूड रेस्टोरेंट में सुबह करीब 6 बजे जम्मू-कश्मीर नंबर की गाड़ी में पहुंचे दो युवकों...

Punjab News: चुनावों से पहले मनीष सिसोदिया ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद, की ये कामना, देखें वीडियो

पठानकोटः आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 24 नवंबर 2026 को पंजाब के...