Baddiपंजाबः घर से सोने के गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें...

पंजाबः घर से सोने के गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शहर में एक बार फिर से कानून व्यवस्था डगमगाती हुई दिखाई दे रही है। जिसके कारण चोरों को कानून का डर नहीं रहा। इसी कारण आए दिन चोरी, हत्या और डकैती की बड़ी-बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला अमृतसर के बटाला रोड पवन नगर से सामने आया है, जहां चोरों ने एक घर से करीब ढाई लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर इतने शातिर थे कि घर में सोये हुए परिवारिक सदस्यों को भी चोरी का शक नहीं होने दिया। इस दौरान चोर घर में पड़ी नगदी, सोने के गहने और अलमारी में पड़े कपड़े तक लेकर फरार हो गए। चोरों द्वारा की गई वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि रात 12 बजे के बाद जब परिजन घर में सोये हुए थे, उसी वक्त चोर घर में घुस गये और घर के ऊपरी मंजिल से चोर सोने के आभूषण, नगदी और अलमारी में कपड़े तक ले गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि लगभग ढाई से एक लाख रुपये की चोरी हुई है। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

उधर, थाना मोहकमपुरा के पुलिस अधिकारी हरकीरत सिंह ने बताया कि पवन नगर इलाके में एक घर में चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें परिवार करीब ढाई लाख की चोरी बता रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

124 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भव्य गुरु रविदास धाम – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: संजीव अरोड़ा के घर पहुंचे Kejriwal और CM Mann देखें वीडियो

लुधियाना: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

Punjab News: बलतेज पन्नू का अकाली-भाजपा गठबंधन पर तीखा हमला, देखें वीडियो

मोगा: जिले में 26 नवंबर को मोगा के नजदीकी...

124 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भव्य गुरु रविदास धाम – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार...

पंजाब खेल विभाग ने 2 दिसंबर को ‘अखिल भारतीय सिविल सेवा’ के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे

चंडीगढ़: पंजाब खेल विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के सत्र के लिए आगामी 'अखिल भारतीय सिविल सेवा' एथलेटिक्स, लॉन टेनिस...

Punjab News: संजीव अरोड़ा के घर पहुंचे Kejriwal और CM Mann देखें वीडियो

लुधियाना: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के...

पंजाब खेल विभाग द्वारा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026’ के लिए सिलेक्शन ट्रायलों का ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के खेल निदेशालय ने दिसंबर 2026 में तेलंगाना में होने वाले 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026' के...