Panchkula70 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

70 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पंचकूला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी और अंतरराज्यीय शराब सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित शराब की अवैध सप्लाई और बिक्री का खुलासा किया है। पहले मामले में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश ले जाई जा रही अवैध शराब की कुल 70 पेटियां बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दूसरे मामले में सेक्टर-20 स्थित आशियाना में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 120 पव्वे देसी शराब बरामद किए है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते आगे की जांच जारी है।

एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा के अनुसार 26 नवंबर को क्राइम ब्रांच-2 की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले दो व्यक्ति चंडीगढ़ से अवैध रूप से शराब खरीदकर उसे हिमाचल में मुनाफे पर बेचने का कारोबार करते हैं। सूचना के अनुसार दोनों आरोपी अपनी गाड़ी में भारी मात्रा में शराब लेकर माजरी चौक, पंचकूला के रास्ते हिमाचल प्रदेश जाने वाले थे।

सूचना को गंभीरता से लेते क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते पुलिस टीम ने 27 नवंबर को वाहनों की चेकिंग के दौरान खड़क मंगोली के नजदीक यमुनानगर-पंचकूला हाईवे पर नाकाबंदी कर एक संदिग्ध बोलेरो पिकअप गाड़ी को रोक लिया।

डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते दोनों आरोपियों की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से अंग्रेजी शराब, देसी शराब और बीयर की कुल 70 पेटियां बरामद हुई तथा पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार और राकेश कुमार के रूप में की गई। दोनों आरोपी जिला सिरमौर के रहने वाले है। शराब की पेटियों पर फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़ ऑनली लिखा था। पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद शराब का वैध लाइसेंस और परमिट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन दोनों आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने पर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। पूछताछ के दौरान अब शराब की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के स्त्रोत और इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

उधर, एक अन्य मामले में पुलिस टीम को गुप्त सुचना मिली की एक व्यक्ति आशियाना सेक्टर-20 पंचकूला में सार्वजनिक स्थान पर शराब बेच रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते क्राइम ब्रांच-2 की पुलिस टीम ने इंचार्ज प्रवीण कुमार की अगुवाई दबिश दी और आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप उर्फ गगन निवासी सेक्टर-20 पंचकूला के रुप में हुई है। पुलिस को आरोपी के पास से 120 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। शराब पर फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़ अंकित था। आरोपी से शराब रखने एवं बेचने संबंधी लाइसेंस व परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम के तहत थाना सेक्टर-20 पंचकूला में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंचकूला पुलिस अवैध शराब की तस्करी में शामिल लोगों और उनके पूरे सप्लाई नेटवर्क को निशाने पर लेकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच शराब की अवैध आवाजाही तथा किसी भी प्रकार की अंतरराज्यीय तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महिला पुलिसकर्मी ने जमकर युवकों पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

भावनगरः गुजरात में सिहोर तालुका के सोनगढ़ गांव में...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं का हो समय पर समाधान : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई...

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत...

पत्नी के कत्ल केस में आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना, देखें वीडियो

पंचकूलाः पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के चार...

महिला पुलिसकर्मी ने जमकर युवकों पर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

भावनगरः गुजरात में सिहोर तालुका के सोनगढ़ गांव में ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान हुए विवाद में महिला GRD जवान...

राज्य सरकार तेजाब हमले से प्रभावित पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं का हो समय पर समाधान : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को...

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को 4 दिवसीय...