Haryana Govt15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर...

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को 4 दिवसीय निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस विशेष ट्रैन को हरीझंडी दिखाकर रवाना करेंगें। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु पोर्टल खोल दिया गया है ।

इस संबंध में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ आदित्य दहिया ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वो यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन सरल पोर्टल पर https://saralharyana.gov.in पर किया जा रहा है। डॉ आदित्य दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं का हो समय पर समाधान : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई...

पत्नी के कत्ल केस में आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना, देखें वीडियो

पंचकूलाः पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के चार...

Punjab News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन सहित कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

पटियालाः पटियाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित पटियाला अर्बन एस्टेट में...

राज्य सरकार तेजाब हमले से प्रभावित पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं का हो समय पर समाधान : श्रुति चौधरी

चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को...

पत्नी के कत्ल केस में आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना, देखें वीडियो

पंचकूलाः पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के चार साल पुराने मामले में जिला कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते...

कत्ल केस में खुलासा: ‘एक्सीडेंट’ दिखाने की रची थी साजिश, पत्नी के रिचार्ज ने खोला राज, गिरफ्तार, देखें वीडियो

बकेवर: थाना बकेवर क्षेत्र में सुबह मिले शव के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...