Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarविदेश में जालंधर के युवक सहित 3 पंजाबियों की सड़क हादसे में...

विदेश में जालंधर के युवक सहित 3 पंजाबियों की सड़क हादसे में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS:  इटली में एक सड़क हादसे में 3 पंजाबी युवकों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक युवक जालंधर के गांव उच्चा पिंड का रहने वाला है। मृतक की पहचान गुरतेज सिंह उर्फ गुरी (27) के रूप में हुई है। बीती रात वह कार में सवार होकर उर्मेले-उडेर्सो हाईवे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और बैरिकेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हुई।

ये हादसा इटली के टारविजो शहर के पास हुआ था। तीनों युवक ऑडी कार में सवार थे। जालंधर के रहने वाले गुरी की तो पहचान हुई, मगर उसके 2 साथियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। एक अन्य राहगीर भी घटना में जख्मी हुआ है। उसके इलाज के लिए टारविजो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक जांच में पता चला है कि खराब मौसम की वजह से उक्त हादसा हुआ है। टारविजो पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -