NationalIphone और Bike के लिए युवती ने दोस्तों के साथ मिलकर किया...

Iphone और Bike के लिए युवती ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोच्चिः केरलम के करुवट्टा में 13 साल की एक लड़की ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपने नाना की हत्या को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ऐसा उसने अपने लिए एक आईफोन और अपने दोस्त के लिए एक मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे जुटाने के मकसद से किया था।

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) में पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट के अनुसार 740 पन्नों की चार्जशीट में चार नाबालिगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से दो की उम्र 17 साल, एक की 16 साल और लड़की की उम्र 13 साल है। पुलिस ने इसे एक दुर्लभ मामला बताया है क्योंकि चारों की उम्र 18 साल से कम है।

पुलिस के अनुसार 15 अगस्त की रात तीनों लड़के बाथरूम की छत की टाइल हटाकर और वेंटिलेशन के रास्ते बुजुर्ग व्यक्ति के घर में दाखिल हुए। आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उनके चेहरे पर चादर दबा दी, जिससे वे बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्होंने बुजुर्ग के हाथों की उनकी जांघों से धोती से बांध दिया और पैरों को तौलिए से कस दिया।

चार्जशीट में कहा है कि उन्होंने बुजुर्ग को पैरों से कुचला और उनकी गर्दन व सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने घर से 36 ग्राम सोना चुरा लिया।

यह वारदात 17 अगस्त को सामने आई और उसी दिन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। जांचकर्ताओं के अनुसार लड़कों ने लड़की को व्हाट्सएप कॉल के जरिए हत्या वाली जगह दिखाई थी। आरोप है कि इस अपराध की योजना दो महीने पहले ही बना ली गई थी और आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के फोन से सारी चैट बरामद कर ली गई हैं। पुष्टि के लिए मेटा से जानकारी मांगी गई थी और इसकी रिपोर्ट जेजेबी को सौंपी जाएगी। चार्जशीट के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के फोन से छह सिम कार्ड बरामद किए, जिनमें से एक सिम केवल हत्या के दिन ही एक्टिव था।

चार्जशीट में इसे एक सोची-समझी योजना के सबूत के तौर पर पेश किया गया है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से सिम की डिटेल निकाली गई। इस मामले में 87 गवाह, 98 दस्तावेज और 12 भौतिक साक्ष्य शामिल हैं। छह सीसीटीवी क्लिप को अहम सबूत माना गया है, जिनमें आरोपी हरिपाद रेलवे स्टेशन पर उतरते, घर पहुंचते और वारदात के बाद वहां से जाते दिखाई दे रहे हैं।

अभियोजन पक्ष ने मांग की है कि इन तीनों लड़कों पर बालिगों की तरह मुकदमा चलाया जाए। जेजेबी दोनों पक्षों को सुनने और अपराध की गंभीरता, आरोपी की सामाजिक पृष्ठभूमि तथा उसकी मानसिक स्थिति की जांच करने के बाद फैसला करेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हरियाणा की युवा शक्ति को...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़ जाती हैं। इसी बीच दो अलग-अलग सड़क हादसों की खबर...

HPPCL ने चार वर्षों में किया 3,459 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन

1,387.49 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित शिमला: हिमाचल को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने नवीकरणीय...