.
Unaस्मार्ट मैनुफैक्चरिंग एवं जैम पोर्टल को लेकर राजीव गांधी कॉमन फैसिलिटी सेंटर...

स्मार्ट मैनुफैक्चरिंग एवं जैम पोर्टल को लेकर राजीव गांधी कॉमन फैसिलिटी सेंटर बाथू में कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: उद्योग विभाग की ओर से रैंप कार्यक्रम के अंतर्गत MSME की प्रतिस्पर्धात्मकता एवं बाजार पहुंच बढ़ाने हेतु आज (मंगलवार) को राजीव गांधी कॉमन फैसिलिटी सेंटर, बाथू में “स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग एवं जेम व सीपी पोर्टल” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य MSME इकाइयों को आधुनिक तकनीक अपनाने और सरकारी खरीद प्रक्रियाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र ऊना के प्रबंधक ज्ञान चंद शर्मा ने की। जबकि हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 60 MSME उद्यमियों ने भाग लिया।  प्रबंधक डीआईसी ज्ञान चंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जेम पोर्टल MSME के लिए सरकारी खरीद का पारदर्शी माध्यम है। सभी इकाइयों को इस पर पंजीकरण करवाना चाहिए।

वहीं, हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्राकेश कौशल ने कहा कि अधिक से अधिक MSME को जेम पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने आरएएमपी टीम से अनुरोध किया कि जो भी इच्छुक उद्यमी हैं, उनका फॉलोअप करके उन्हें आवश्यक सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाए। कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रशिक्षक तुषार शर्मा ने स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग पर जानकारी दी। उन्होंने उद्योग 4.0, ऑटोमेशन, आईओटी, डेटा आधारित निर्णय और लागत अनुकूलन को उदाहरणों सहित समझाया।

दूसरे सत्र में जेम एवं सीपीपी पोर्टल पर प्रशिक्षण रवि वर्मा द्वारा दिया गया। उन्होंने पंजीकरण, बोली प्रक्रिया, एमएसएमई अनुकूल प्रावधानों और समयबद्ध भुगतान के बारे में बताया। रैंप टीम ने तकनीकी सहायता प्रदान की और कार्यशाला के दौरान 10 उद्यमियों का जेम पोर्टल पर ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त उद्यमियों ने कार्यशाला में गहरी रुचि दिखाई और फिजिबिलिटी सर्वेक्षण के लिए उत्साह व्यक्त किया। इसके साथ ही प्रश्नोत्तर सत्र में पंजीकृत उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin और Juda Cast का LPU के नए विद्यार्थियों ने खास अंदाज में किया स्वागत

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में फ्रेशमैन इंडक्शन...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर...

Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin और Juda Cast का LPU के नए विद्यार्थियों ने खास अंदाज में किया स्वागत

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में फ्रेशमैन इंडक्शन 2026 के दौरान संगीत, पंजाबी सिनेमा और छात्रों के अनुभवों...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं।...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर लोगों ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा, जगह-जगह हुआ भव्य...