Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: Hosiery Factory में कारीगर की हत्या, साथी ने Stool मारकर...

Punjab News: Hosiery Factory में कारीगर की हत्या, साथी ने Stool मारकर सिर फोड़ा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जवंद विहार संधू नगर इलाके में होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले कारीगर की उसके ही साथी द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले 5-6 सालों से यहां काम कर रहा था।

जानकारी देते फैक्ट्री मालिक उमी भारद्वाज ने बताया कि उन्हें रात करीब 2:30 बजे ठेकेदार राहुल का फोन आया। उसने बताया कि फैक्ट्री में रह रहे लड़कों के बीच झगड़ा हो गया है, जिसके बाद आरोपी ने धर्मेंद्र के सिर पर स्टूल से वार कर दिया। हमले में धर्मेंद्र गंभीर घायल हो गया। इसके बाद तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया गया। धर्मेंद्र को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक दिन में करीब 6 लोग यहां काम करते हैं, लेकिन रात को केवल ये दो लोग ही फैक्ट्री में रुकते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मृतक का भतीजा था। उसे धर्मेंद्र ही करीब एक महीना पहले काम पर लेकर आया था। धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी और एक 4 साल की बेटी छोड़ गया है, जो लखनऊ में रहते हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी के साथ कोई और तो नहीं था। पुलिस ने आरोपी को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -