नई दिल्ली: आइटम गानों से जानीं जाती सपना चौधरी की बड़ी मुशकिलें, कोट में याचिका दायिर करने के बाद, शोशल मीडिया में अपनी शादी से जूड़ी मन मोटप की बातों को पोस्ट किए जा रहीं है। मशहूर हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में बड़ता जा रहा है। शादी के बाद काम पर रोक लगाने के आरोप से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट वॉर और फैंस की प्रतिक्रियाओं तक मामला बढ़ता जा रहा है। इसी बीच सपना ने कोर्ट में घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की, जिस पर अदालत ने वीर साहू को सपना से दूर रहने और हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी, उनके पति वीर साहू के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में है।
पती पर इस कारण कर दी याचिका दायिर:
शादी के बाद वीर पर आरोप है कि उन्होंने सपना को कई कलाकारों के साथ काम करने से रोक दिया। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट वॉर भी देखने को मिला, सपना ने तंज कसते हुए पोस्ट किए, तो वीर ने भी जवाबी स्टोरी डाली। फैंस की राय भी बंटी हुई है, कुछ लोग सपना पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ वीर के शांत स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं और दोनों को रिश्ते सुधारने की सलाह दे रहे हैं।
इसी बीच, सपना ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक वीर साहू सपना से किसी भी तरह का संपर्क नहीं करेंगे और उन्हें सुरक्षा दी जाएगी। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी तथा उनके पति वीर साहू के बीच चल रहे विवाद में नए आरोप सामने आए हैं। एक हरियाणवी सिंगर, जिन्होंने सपना के साथ कई हिट गाने किए हैं, ने दावा किया कि शादी के बाद वीर साहू ने सपना को लगभग 8 कलाकारों के साथ काम करने से रोक दिया था।
गोपनीयता की शर्त पर बात करते हुए उस सिंगर ने बताया कि वीर ने साफ निर्देश दिए थे कि सपना इन कलाकारों से दूरी बनाए। शादी से पहले सपना ने उनके साथ कई गाने किए थे, लेकिन शादी के बाद सहयोग पूरी तरह बंद हो गया। सपना अक्सर इन कलाकारों के साथ काम करती थीं, इसलिए यह रोक उनके लिए बड़ी बदलाव वाली स्थिति थी।
सिंगर ने यह भी कहा कि बेटे के जन्मोत्सव पर उन्हें खुद सपना ने बुलाया था, लेकिन वहां भी वीर साहू इस बात से खुश नहीं थे कि हरियाणवी कलाकारों की वही लिस्ट मौजूद थी। हालांकि, सपना ने कभी घरेलू विवाद को लेकर मारपीट या अन्य गंभीर आरोपों का जिक्र नहीं किया।
सपना चौधरी और वीर साहू के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट वॉर शुरू हो गया है।
- सपना की पोस्ट: उन्होंने लिखा कि दूसरों की कमियां निकालकर खुद को अच्छा दिखाना आजकल फैशन बन गया है। लेकिन वह बदले में विश्वास नहीं करतीं, बल्कि मानती हैं कि “कहीं का किया… कहीं तो भुगतोगे ही।”

- दूसरी पोस्ट: सपना ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि किसी ने उन्हें “माशूका” नहीं कहा, शायद वह उसकी “पिशाचनी” हैं। इस पोस्ट में उन्होंने #DesiQueen, #Positivity और #ThankGodForEverything जैसे हैशटैग लगाए।

- वीर साहू का जवाब: वीर ने अपनी स्टोरी में फोटो के साथ एक डायलॉग लिखा— “हाथी-घोड़े, तोप-तलवारें, फौज तो तेरी सारी है। पर जंजीर में जकड़ा राजा मेरा, अब भी सबपे भारी है।”
- फिल्म प्रीमियर को लेकर चिंता: सपना की वकील प्रीति सिंह ने कहा कि उनकी फिल्म मोमाकू जल्द रिलीज होने वाली है। प्रीमियर के दौरान वीर साहू हंगामा कर सकते हैं, इसलिए सपना को सुरक्षा की जरूरत है।
- कोर्ट का आदेश: मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी तरह से सपना से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या आसपास जाने से भी रोका गया है। साथ ही अदालत ने साफ कहा कि वीर साहू किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। SHO और प्रोटेक्शन ऑफिसर को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
