HomePunjabLudhianaPunjab News: मातम में शामिल हुए परिवार ने डाली 50 रुपए की...

Punjab News: मातम में शामिल हुए परिवार ने डाली 50 रुपए की लॉटरी, बन गए लखपति, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः एक तरफ परिवार रिश्तेदार के निधन के शोक में डूबा था, वहीं दूसरी तरफ वापसी के सफर में किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि पल भर में यह परिवार लखपति बन गया। जीवन में पहली बार खरीदी 50 रुपए की लॉटरी ने राजिंदर की झोली में 15 लाख रुपए डाल दिए हैं। बेटे के बार-बार कहने पर आखिरकार मां ने पंजाब स्टेट डियर 50 कोल्ट फ्राइडे वीकली लॉटरी के 50-50 रुपए वाले 5 टिकट खरीद थे।

मानसा के सरदूलगढ़ के रहने वाले राजिंदर सोनी ने बताया कि जीवन में पहली बार लॉटरी खरीदी थी। बेटे की जिद पर मां ने दोपहर 2 बजे टिकट लिया था। राजिंदर सोनी कूलर बनाने का काम करते हैं और उनकी एक छोटी फैक्ट्री है। उनके भरे-पूरे परिवार में माता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। शुक्रवार को राजिंदर अपने परिवार के साथ अपने मौसा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए हुए थे। दुख की इस घड़ी में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि घर वापसी का यह सफर उनकी जिंदगी में इतनी बड़ी खुशी लेकर आएगा।

लॉटरी के टिकट लेकर परिवार घर लौट आया। 12 की शाम 6:30 बजे जब इस वीकली लॉटरी का ड्रॉ निकाला गया तो नतीजे देखकर राजिंदर सोनी और उनके परिवार की आंखें फटी की फटी रह गईं। उनकी 50 रुपए वाली लॉटरी पर सीधे 15 लाख रुपए का बंपर इनाम निकला था। पहली ही बार में किस्मत आजमाने पर इतना बड़ा इनाम लगने से परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -