Nationalन्यूड फोटो के बदले पाकिस्तानी एजेंट को IAF की युद्ध योजनाएं बेचता...

न्यूड फोटो के बदले पाकिस्तानी एजेंट को IAF की युद्ध योजनाएं बेचता रहा विंग कमांडर, चार्जशीट में खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः भारतीय वायुसेना (IAF) का एक विंग कमांडर कथित तौर पर न्यूड फोटो के बदले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े एक ऑपरेटिव को देश की बेहद संवेदनशील सैन्य जानकारियां मुहैया कराता रहा। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में आरोप है कि अधिकारी ने वायुसेना की गोपनीय युद्ध योजनाओं, ड्रोन यूनिट की क्षमताओं, लड़ाकू विमानों की तैनाती और संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों की लोकेशन से जुड़ी जानकारी साझा की थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी विंग कमांडर पिछले पांच महीने से हिरासत में है। उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि वह 12 जनवरी से 1 अप्रैल 2026 के बीच व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी ऑपरेटिव के संपर्क में था और इस दौरान उसने कई गोपनीय सैन्य जानकारियां साझा कीं।

चार्जशीट के अनुसार 1 अप्रैल को आरोपी को अपने कार्यालय में स्मार्टफोन ले जाते समय रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। पुलिस का आरोप है कि पाकिस्तानी ऑपरेटिव ने उसे एक न्यूड फोटो भेजी थी, जिसके जवाब में विंग कमांडर ने वायुसेना की गोपनीय युद्ध योजना के दस्तावेज का एक पन्ना साझा किया। उसने कथित तौर पर यह प्रस्ताव भी दिया था कि हर न्यूड फोटो के बदले वह युद्ध योजना के दस्तावेज का एक पन्ना देगा।

पुलिस की चार्जशीट में कहा है कि आरोपी ने पाकिस्तानी ऑपरेटिव को वायुसेना की एक गोपनीय ड्रोन यूनिट की संख्या, संगठनात्मक ढांचे और संचालन प्रक्रिया की जानकारी दी थी। इसमें ड्रोन के परीक्षण, उनकी परिचालन क्षमता, उड़ान की अवधि और हथियारों को निशाना बनाने वाली प्रणालियों से जुड़ी जानकारियां भी शामिल थीं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युद्ध जैसी स्थिति पैदा होने पर इस ड्रोन यूनिट की संभावित तैनाती वाली जगहों का ब्योरा भी साझा किया था। इसके अलावा उसने लेह में लड़ाकू विमानों की तैनाती और राजस्थान के सूरतगढ़ स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास से संबंधित जानकारी भी पाकिस्तानी ऑपरेटिव को दी थी। चार्जशीट में संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों की लोकेशन और युद्ध के दौरान सैनिकों की तैनाती से जुड़ी जानकारी साझा करने का भी आरोप है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की सूचनाएं दुश्मन देश को भारत की सैन्य तैयारियों और रणनीति का आकलन करने में मदद कर सकती हैं।

इस मामले में एक और गंभीर खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, पाकिस्तानी ऑपरेटिव ने आरोपी को कुछ ऐप और लिंक भेजे थे, जिनमें मालवेयर और स्पाइवेयर होने की आशंका थी। इनका इस्तेमाल मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद गोपनीय जानकारियां हासिल करने के लिए किया जा सकता था।

चार्जशीट में आरोप लगाया है कि विंग कमांडर ने अपने अधीन काम करने वाले पांच अधिकारियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में भी विशेष मालवेयर और स्पाइवेयर इंस्टॉल करवाए थे। पुलिस को संदेह है कि इसके जरिए इन अधिकारियों के मोबाइल में मौजूद संवेदनशील सूचनाओं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके संवाद तक पहुंच बनाने की कोशिश की गई।

दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में आरोपी और पाकिस्तानी ऑपरेटिव के बीच हुई बातचीत के डिजिटल रिकॉर्ड भी पेश किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के व्हाट्सएप डेटा की जांच में दोनों के बीच 3,008 टेक्स्ट मैसेज, 65 फोटो, 65 रिएक्शन, 42 वॉयस कॉल, चार वीडियो कॉल और छह यूआरएल साझा किए जाने का पता चला है।

पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितनी संवेदनशील जानकारियां साझा कीं और क्या इस कथित जासूसी नेटवर्क में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर जताया रोष बद्दी,सचिन बैंसल: सरकार की प्रस्तावित हिमचंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना को...

Haryana News: चलती क्रेटा कार में बनी आग का गोला, युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

मां से कहा था- 10 मिनट में घर आ रहा हूं, इससे पहले हो गया हादसा पंचकूलाः शहर में शनिवार...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...