नई दिल्ली: देश की राजधानी और आस-पास के इलाकों में प्रदूषण से हालात खराब हो चुके हैं। दिल्ली की हवा इतनी खराब हो गई है कि लोगों को प्रदूषण से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। अभी भी एक्यूआई का स्तर अत्यंत खराब श्रेणी में दर्ज हो गया है। ऐसे में लोगों को जहरीली सांस लेनी पड़ रही है। दिल्ली एनसीआर के अलावा अन्य शहरों में भी एक्यूआई गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।
दीवाली के बाद बिगड़े हालात
दिल्ली एनसीआर में भी दीवाली के मुकाबले यहां पर एक्यूआई कम नहीं हो रहा परंतु ये अभी भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। लोगों को दमघोटू हवा में सांस लेनी पड़ रही है। गाजियाबाद का एक्यूआई 587 दर्ज हुआ है। वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 520 दर्ज किया गया है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद का एक्यूआई 487 है और नोएडा का एक्यूआई 478 है।
दिल्ली में पार हुआ एक्यूआई का स्तर
रिपोर्ट्स की मानें तो नई दिल्ली का एक्यूआई 474 है। अभी जो आंकड़ें सामने आए हैं उनके अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 300 के आस-पास है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार के आस-पास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 6 बजे तक 303 दर्ज हुआ था। इसको बहुत खराब श्रेणी में रखा गया है।
रोहतक में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा एक्यूआई
वहीं हरियाणा के रोहतक का एक्यूआई सुबह 7:30 बजे तक सबसे ज्यादा 942 रिकॉर्ड हुआ था। इसके अलावा हरियाणा के एक और जिले हिसार का एक्यूआई 910 था। राजस्थान के श्री गंगानकर का एक्यूआई 862 और पंजाब के बठिंडा का एक्यूआई 706 था। इसके अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का एक्यूआई 668 है। वहीं पंजाब के फरीदकोट का एक्यूआई 617 दर्ज हुआ है। ये एक्यूआई गंभीर से गंभीर श्रेणी में माना जाता है जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसी हवा में सांस लेने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
यूपी के हापुड़ का एक्यूआई 468 और अमृतसर का एक्यूआई 461 है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम का एक्यूआई 381 है। यूपी के कानपुर जिले का एक्यूआई 426 है। दीवाली पर लोगों ने काफी पटाखे फोड़े ऐसे में दिल्ली का वातावरण काफी प्रदूषित हो गया है।
