AdvertisementPunjab Government
EntertainmentBollywood इंडस्ट्री में शोक की लहर, नाना पाटेकर का हुआ निधन

Bollywood इंडस्ट्री में शोक की लहर, नाना पाटेकर का हुआ निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के अचानक निधन से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। 75 साल की उम्र में अभिनेता ने अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर इन दिनों गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उन्हें अस्पताल ले जाया गया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 की सुबह 5:20 पर अपनी आखिरी सांस ली। अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर ने उनके निधन की पुष्टी की है। ऐसे में अभिनेता के फैंस ये जानना चाहते हैं कि उन्हें क्या हुआ था और उनके अचानक निधन की क्या वजह है।

अब तक नाना पाटेकर के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है, लेकिन मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर के निधन की वजह बताते हुए कहा कि आज सुबह उनके घर में कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। लगातार 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उस समय उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें सुबह करीब 5:30 बजे मृत घोषित किया। डॉ. सालकर ने बताया कि अस्पताल की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। करीब 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे नाना पाटेकर ने अपने एक दोस्त को मैसेज कर तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी। रात होने की वजह से दोस्त मैसेज नहीं देख पाया, लेकिन बाद में उसने फोन किया और करीब 4 बजे उनके घर पहुंचा।

उस समय नाना पाटेकर को काफी पसीना आ रहा था और उनकी हालत बिगड़ रही थी। धीरे-धीरे वह बेहोश होने लगे। इसके बाद उनके केयरटेकर को अस्पताल भेजा गया और अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अस्पताल की इमरजेंसी टीम ने मौके पर ही कार्डियक मसाज शुरू किया और उन्हें करीब 4:20 से 4:30 बजे अस्पताल लाया गया। यहां भी डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि यह मेडिको-लीगल केस (MLC) होने के कारण पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

नाना पाटेकर के निधन की खबर सभी के लिए इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि हाल ही में उन्हें एक कार्यक्रम में भी देखा गया था। नाना पाटेकर हाल ही में गोवा में पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की याद में हुए कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। वहीं बुधवार, 7 अक्टूबर को ही अभिनेता अशोक सराफ से जुड़ी एक रिपोर्ट भी प्रकाशित हुई थी, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर से जुड़ा पुराना किस्सा शेयर किया था। ऐसे में अचानक निधन की खबर आने से पूरी इंडस्ट्री शोक में है।

नाना पाटेकर के करियर की बात करें तो वह 4 दशक से ज्यादा समय तक इंडस्ट्री में एक्टिव रहे। नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और उन्होंने अपने करियर में हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया। अपने करियर में उन्होंने अंगार, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी, अब तक छप्पन और नटसम्राट जैसी फिल्मों में काम किया, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया। क्रांतिवीर में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले और 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...