AdvertisementPunjab Government
Baddiगीला-सूखा कचरा अलग रखने का आग्रह

गीला-सूखा कचरा अलग रखने का आग्रह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्वच्छता अभियानके तहत झाड़माजरी में चलाया सफाई अभियान

बरोटीवाला,सचिन बैंसल: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वीरवार को नगर निगम बद्दी की टीम ने वार्ड नंबर 12 झाड़माजरी में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान ओलंपिक चौक से झाड़माजरी बस स्टैंड तक सफाई की गई। अभियान में करीब 20 से 25 सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया, जबकि कूड़ा उठाने के लिए दो ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया गया। सफाई की जिम्मेदारी टारगेट ग्रीन जोन को सौंपी गई थी।

नगर निगम की आयुक्त विवेक चंदेल ने बताया कि क्षेत्र में पिछले एक माह से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न वार्डों में कूड़े के हॉटस्पॉट साफ किए गए। अभियान 17 अक्तूबर को संपन्न होगा। बुधवार को बिलांवाली गांव में एक हॉटस्पॉट की सफाई करने के बाद वहां पौधरोपण भी किया गया, ताकि लोग दोबारा कूड़ा न फेंकें।

आयुक्त ने लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठाने वाला वाहन किसी दिन नहीं पहुंचता है तो लोग कचरा खुले में डालने के बजाय अपने पास सुरक्षित रखें और अगले दिन कर्मचारी के आने पर ही सौंपें।  उन्होंने गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने का भी आग्रह किया, ताकि सफाई कर्मचारियों को कचरे के निस्तारण में परेशानी न हो। अभियान के दौरान कम्युनिटी स्वच्छता ऑर्गेनाइजर एकता राणा, स्वच्छता पर्यवेक्षक रंजना देवी, सुनील कुमार मिंटू, टारगेट ग्रीन जोन के अध्यक्ष सौरभ ठाकुर और स्वच्छता मित्र मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...