Haryana Govtबलिदानी सूबेदार नरेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण कर केंद्रीय मंत्री ने...

बलिदानी सूबेदार नरेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण कर केंद्रीय मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज गुरुग्राम के गांव डाबोधा में बलिदानी सूबेदार नरेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हमारे वीर जवान अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, जिसके कारण देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं।

राव इंद्रजीत सिंह ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और समृद्धि में सैनिकों तथा उनके परिवारों का योगदान सर्वोपरि है। बलिदानी सूबेदार नरेश कुमार की शहादत क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने शहीद के परिजनों, गांव की सरदारी, पूर्व एवं वर्तमान सरपंचों, जनप्रतिनिधियों तथा दूर-दराज से पहुंचे पूर्व सैनिकों और नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से पूरी तरह दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर देश सेवा के लिए स्वयं को तैयार करें। उन्होंने कहा कि आज के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए। युवाओं को सेना में भर्ती होकर राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना:...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने...

Punjab News: पैसों के लेनदेन विवाद में ASI ने घर में घुसकर चलाई गोली, वीडियो वायरल

तरनतारन: पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एएसआई...

1st IRBN बनगढ़ में विद्यार्थियों ने सीखा अनुशासन, सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली का महत्व

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना: .एस.एम. वर्ल्ड स्कूल, चताड़ा रोड, बहडाला, जिला ऊना के विद्यार्थियों...

Jalandhar News: इलाके में देह व्यापार मामले को लेकर मचा हंगामा, देखें वीडियो

कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गए पुलिसकर्मी जालंधर: महानगर के न्यू मॉडल हाउस इलाके में एक...

Punjab News: डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में डॉ. पल्लवी ने डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस...