Girl in a jacket
HomeNationalजेलर पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से किया जानलेवा हमला, घायल

जेलर पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से किया जानलेवा हमला, घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झांसीः जिला कारागार के जेलर पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में जेलर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके ड्राइवर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों उसे भी पीट दिया। फिलहाल जेलर का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना शनिवार सुबह 12:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। झांसी जिला कारागार के जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता अपनी निजी कार से नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा से जेल की ओर जा रहे थे।

इसी बीच चार पहिया वाहन से आए हमलावरों ने जेलर की कार रोककर उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया और लाठी डंडे समेत अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जेलर के ड्राइवर ने जैसे ही जेलर को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी हमलावरों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना में जेलर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यहां घटना की जानकारी होते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले हमलावर फरार हो गए। जेलर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -