चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार ई-मेल के जरिए धमकी दी गई। वहीं ई-मेल में भाजपा पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसी के साथ भाजपा के पंजाब दफ्तर को भी उड़ाने की धमकी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स दोनों दफ्तर पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।


