HomePunjabPhagwaraPunjab News: National Highway पर फिल्मी स्टाइल में कार सवारों ने लूटी...

Punjab News: National Highway पर फिल्मी स्टाइल में कार सवारों ने लूटी बाइक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः शहर में आए दिन स्नेचिंग और लूटपाट की घटना सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में डर का माहौल पैदा हो रहा है। वहीं ताजा मामला नेशनल हाईवे पर तेजधार हथियार के बल पर बाइक छीनने का सामने आया है। जहां स्विफ्ट डिज़ायर कार सवार 3 नौजवानों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मुक़ेश कुमार ने बताया कि वह गुरु हरिगोबिंद नगर से अपने गांव मौली की ओर नेशनल हाईवे मार्ग से जा रहा था।

इस दौरान स्विफ्ट डिज़ायर कार में सवार 3 नौजवानों ने उसे रोक लिया और उसका नाम लेने लग गया। पीड़ित का कहना है कि एक नौजवान ने कथित तौर पर दातर दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी, जबकि दूसरे ने उसके स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर मोटरसाइकिल छीन लिया। जान जाने के डर से वह विरोध नहीं कर सका। ऐसे में तीनों नौजवान मोटरसाइकल और कार लेकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने कहाकि अगर इस तरह से दिन दहाड़े घटनाएं होती रही तो आम जनता कहां सुरक्षित है। पीड़ित के अनुसार वह घर खाना खाने के लिए जा रहा था और उसके पास 50 हजार से 1 तक नगदी मौजूद थी। ऐसे में उसने अपनी जान बचाई और पीछे हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने फगवाड़ा पुलिस को सूचित किया। जहां पुलिस से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पीड़ित का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करके दोषियों की पहचान की जा सकती है। फिलहाल पुलिस तरफ़ से मामले की जांच की जा रही है।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -