Himachal Govt
Panchkulaसड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 10 माह पहले हुई थी...

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 10 माह पहले हुई थी एक की शादी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

3 माह की पत्नी गर्भवती

पंचकूला: जिले में अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जिसमें पहले मामले में मोबाइल कारोबारी की मौत का मामला सामने आया है। पंचकूला के रामगढ़ से मोबाइल की डिलवरी देकर सुभाष लौट रहा था। बताया जा रहा है कि 10 महीने पहले सुभाष की शादी हुई थी और उसकी पत्नी 3 महीने की गर्भवती है। तेज रफ्तार टैंकर ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी। जिससे हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई।

टक्कर इतनी जबदस्त थी कि युवक काफी दूर तक घसीटता चला गया। जिससे उसको चोटे लगी और सुभाष की मौत हो गई। सुभाष रामगढ़ से मोबाइल डिलवरी देकर खरंग मंगोली अपने घर वापिस जा रहा था, तभी बंदरघाटी के पास पीछे से आ रहे तेज गति से टैंकर ने बाइक पर सवार सुभाष को पीछे से टक्कर मार दी। सुभाष बाइक से नीचे घसीटता चला गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर करवाई शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे मामले में पंचकूला मोरनी मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मोरनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस द्वारा यह जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे क्या कारण है। फिलहाल एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि पुलिस के द्वारा की गई है और घायलों का सेक्टर 6 अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: UPI चार्ज पर स्पोर्ट्स कारोबारियों ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: UPI पेमेंट को लेकर इन दिनों एक...

Punjab News: डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने 3 नेताओं के खिलाफ किया मानहानी का केस

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ....

Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र माने जाने...

स्वस्थ नागरिक ही ‘विकसित भारत’ का सपना साकार कर सकते हैं – Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा मंत्री...

Jalandhar News: UPI चार्ज पर स्पोर्ट्स कारोबारियों ने उठाए सवाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: UPI पेमेंट को लेकर इन दिनों एक नए प्रस्ताव की चर्चा के बीच स्पोर्ट्स कारोबारियों में चिंता...

Punjab News: डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने 3 नेताओं के खिलाफ किया मानहानी का केस

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपने ऊपर झूठे आरोप लगाने के मामले...

Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले कैंट में गोलियां चलने की घटना सामने आई है।...

Jalandhar News: पुल बनाने के विरोध फिर दुकानदारों में रोष, केंद्र के खिलाफ निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट के गढ़ा रोड स्थित फ्लाईओवर के मुद्दे पर दुकानदारों के लगातार विरोध पाया जा रहा है।...