.
LudhianaPunjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को एक 9 एम.एम. ग्लॉक पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मनजीत सिंह उर्फ बॉबी और मोहित कुमार, दोनों निवासी चंद्रलोक कॉलोनी, लुधियाना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त, 2026 को रात लगभग 11:30 बजे लुधियाना के सुतंत्र नगर में पिस्तौलों और धारदार हथियारों से लैस कई व्यक्तियों ने हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी झंडा पर हमला कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई थी।

शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी मनजीत सिंह उर्फ बॉबी का आपराधिक पृष्ठभूमि है और वह इरादा-ए-कत्ल और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज मामलों सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और लुधियाना शहर के क्षेत्र में एक स्थानीय गैंग चला रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

डीजीपी ने पूरे राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खात्मे के प्रति पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराया। ऑपरेशन के बारे में विवरण साझा करते हुए पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक (ए.डी.जी.पी.) ए.जी.टी.एफ. प्रमोद बान ने बताया कि ए.जी.टी.एफ. की पुलिस टीमों को हरजिंदर सिंह हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों के ठिकानों के बारे में पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी, जिसे तुरंत तकनीकी सेल के साथ साझा किया गया और दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई।

तकनीकी जानकारी पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में ए.जी.टी.एफ. की टीमों ने कमिश्नरेट लुधियाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को टिब्बा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। अधिक विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सी.पी.) लुधियाना स्वपन शर्मा ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें काबू करने के लिए पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin और Juda Cast का LPU के नए विद्यार्थियों ने खास अंदाज में किया स्वागत

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में फ्रेशमैन इंडक्शन...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर...

गॉदरेज कंपनी  ने पीजीआई  एममईआर के सहयोग से लगाया  रक्तदान शिविर

बद्दी,सचिन बैंसल: बद्दी के काठा स्थित  गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स...

Alumnus Rahgir, Jasmine Bhasin और Juda Cast का LPU के नए विद्यार्थियों ने खास अंदाज में किया स्वागत

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में फ्रेशमैन इंडक्शन 2026 के दौरान संगीत, पंजाबी सिनेमा और छात्रों के अनुभवों...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं।...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर लोगों ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा, जगह-जगह हुआ भव्य...

Punjab News: उफान पर उज्ज और जलालिया दरिया, सड़कों पर बह रहा पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

पठानकोटः पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। पठानकोट के...