AdvertisementPunjab Government
NationalHighway पर भूसे से भरा ट्रक कार पर गिरा, SDO के ड्राइवर...

Highway पर भूसे से भरा ट्रक कार पर गिरा, SDO के ड्राइवर की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक ट्रक ड्राइवर की लापरवाही बोलेरो सवार के लिए जानलेवा साबित हुई। यहां ट्रक एक बोलेरो गाड़ी के ऊपर पलट गया और बोलेरो में सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नैनीताल हाइवे पहाड़ी गेट पर हुआ। घटना के दौरान ट्रक में भूसा लदा था। बोलेरो बिजली विभाग में अनुबंध पर लगी थी, जो खौद विद्युत उप केंद्र पर तैनात एसडीओ को मिली थी। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान एसडीओ कार में सवार नहीं थे। घटना का एक सीसीटीवी भी वायरल हुआ, जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि एक ट्रक पीछे से आ रहा है। ट्रक अपनी लेन में था स्पीड भी ज्यादा नहीं थी। तभी साइड में चल रही बोलेरो ने टर्न लेना चाहा, बोलेरो के ड्राइवर ने बिना पीछे देखे मोड़ दिया। तब तक ट्रक आ चुका था। ट्रक ड्राइवर ने बोलेरो को बचाने के लिए टर्न लेना चाहा, लेकिन डिवाइडर होने की वजह से ट्रक टकरा गया और अनियंत्रित होकर बोलेरो के ऊपर पलट गया। घटना के दौरान मौके पर कोई भी वाहन अनियंत्रित नहीं था, लेकिन दोनों को पहले निकलने की जल्दी थी। ऐसे में ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाए और बोलेरो ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। ऐसे में ट्रक के पास आगे निकलने के लिए जगह नहीं थी। ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया फिर बोलेरो के ऊपर पलट गया। वहीं ट्रक में लदा भूसा सड़क पर फैल गया। ट्रक ने बोलेरो को पूरी तरह से ढक लिया। बोलेरो में मौजूद ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर 3 थानों की पुलिस, यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड और आधा दर्जन एम्बुलेंस पहुंच गईं। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और सीओ सिटी जितेंद्र कुमार भी आ गए। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से भूसे से भरे ट्रक को खाली किया और उठाया। इसके बाद ट्रक के नीचे दबी बोलेरो और ड्राइवर को बाहर निकाला गया। ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में बोलेरो बुरी तरह पिचक गई थी। बचाव कार्य के दौरान वहां सैकड़ों लाेगों की भीड़ लग गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...