Girl in a jacket
HomeBreaking Newsदर्दनाक हादसाः प्लेटफॉर्म से जा टकराई बस, लोगों की मौ'त

दर्दनाक हादसाः प्लेटफॉर्म से जा टकराई बस, लोगों की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आंध्र प्रदेशः विजयवाड़ा के बस टर्मिनस पर सोमवार को आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस के प्लेटफॉर्म से जा टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर हुई जब बस, पंडित नेहरू बस टर्मिनस के प्लेटफॉर्म संख्या 12 से टकरा गई, जहां यात्रियों की अत्यधिक भीड़ थी। क्षेत्रीय प्रबंधक एम. येसु दनम ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘वाहन को पीछे करने के बजाय चालक आगे बढ़ गया और बस प्लेटफॉर्म से जा टकराई।’’

विजयवाड़ा बस स्टेशन दोनों तेलुगू राज्यों आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क केंद्र है और विजयवाड़ा-गुंटूर बस सेवा प्रमुख सेवाओं में से एक है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -