HomeBreaking Newsमेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 शूटरों का किया...

मेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 शूटरों का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास मर्डर केस के शूटरों का पुलिस ने आज एनकाउंटर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा जब इन्हें चंडीगढ़ लाया जा रहा था, तब धनास के पास शूटरों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए फायरिंग की। फायरिंग में दोनों शूटरों के पैर में गोलियां लगने से वह घायल हो गए। जिसके बाद दोनों आरोपियों को दोबारा काबू किया। मामला आज सुबह पांच से साढ़े 5 बजे का बताया गया है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं।

सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस लेकर आ रही थी। उनकी गाड़ी सेक्टर-25 चितकारा से होते हुए जंगल एरिया से गुजर रही थी। इस दौरान ड्राइवर की आंख लगी, क्योंकि कई दिनों से सोया नहीं था और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। उसके बाद गाड़ी में बैठे दोनों शूटरों ने एक पुलिसवाले की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पर 2 फायर भी किए। इस दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर हरिंदर और इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाला ने भी फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हुए। वहीं, पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को गर्दन में चोट लगी है।

इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नरेंद्र पटेल लीड कर रहे हैं। एनकाउंटर के दौरान हमलावर सन्नी मेहरा के 2 गोलियां और दूसरे आरोपी आर्यन के एक गोली लगी है। गोली टांगों में लगी बताई जा रही है। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जब दोनों आरोपी जम्मू से अरेस्ट हुए, उसके बाद बुधवार रात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की आवाज में एक ऑडियो वायरल हुआ। हालांकि, एनकाउंटर न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। उसमें कहा गया कि अगर हमारे भाइयों को अरेस्ट किया है तो उनकी अरेस्ट ही दिखाई जाए।

अगर कोई नुकसान किया तो जायज नाजायज नहीं देखेंगे। वायरल ऑडियो में कहा जा रहा है- मैं गोल्डी ढिल्लों, आज हमारे दो भाइयो आर्यन और सन्नी मेहरा को चंडीगढ़ पुलिस ने अरेस्ट किया है। इनकी सिर्फ अरेस्ट ही दिखाई जाए। अगर किसी ने हमारे भाइयों का नुकसान किया या नुकसान करने की कोशिश की तो इसका रिजल्ट साथ के साथ दिया जाएगा। आगे कहा- यह नहीं है कि हम दिन तय करेंगे। अगर उन्हें गिरफ्तार किया तो अरेस्ट डालने के बाद जो कार्रवाई करने की अनुमित वह की जाए। अगर पुलिस किसी प्रेशर में हमारे भाइयों का नुकसान करती है तो हम जायज नाजायज नहीं देखेंगे। इसका रिजल्ट हम जल्दी देंगे। वेट एंड वॉच।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -