HomeLifestyleआखिर क्या है Hyderabadi और कराची बिरयानी में अंतर? कैसा होता है...

आखिर क्या है Hyderabadi और कराची बिरयानी में अंतर? कैसा होता है स्वाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: बिरयानी का नाम सुनते ही ज्यादातर हर किसी के मुंह में अलग स्वाद आ जाता है। भारत से लेकर पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों तक बिरयानी की अलग-अलग वैरायटी बेहद पसंद की जाती है। बासमती चावल, खुशबूदार मसाले और चिकन या मटन के साथ बनने वाली यह डिश नॉनवेज लवर्स की पहली पसंद मानी जाती है लेकिन जब सबसे बेहतरीन बिरयानी की बात होती है तो दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। यह दो नाम हैदराबादी बिरयानी और कराची बिरयानी है। इन दोनों बिरयानी में बासमाती चावल मांस और खुशबूदार मसालों का इस्तेमाल होता है परंतु इन्हें बनाने का तरीका, मसालों का इस्तेमाल और टेस्ट एक-दूसरे से काफी अलग होता है।

हैदराबादी और कराची बिरयानी में क्या होता है अंतर

हैदराबादी और कराची बिरयानी में सबसे बड़ा फर्क इनके बनाने के तरीके और टेस्ट का होता है। हैदराबादी बिरयानी को दम कुकिंगग तकनीक से तैयार किया जाता है। इसमें मैरिनेट किए हुए चिकन या मटन के ऊपर आधे पके बासमती चावल की परत लगाकर बर्तन को बंद कर धीमी आंच कर पकाया जाता है। इससे चावल का हर दाना अलग रहता है और केसर, इलायची साथ ही तले हुए प्याज की खूशबू अच्छी तरह उसमें मिल जाती है। इसका टेस्ट हल्का और खुशबूदार होता है।

कराची बिरयानी में मांस और चावल को मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाकर पकाया जाता है। इससे हर चीज में मसालों का तीखा और चटपटा टेस्ट महसूस होता है। इसमें चिकन, मटन और कई बार बकरे के मांस का इस्तेमाल किया जाता है। इसके चावल मसालों से अच्छी तरह मिल जाते हैं और लाल रंग के दिखाई देते हैं। परोसते समय भी हैदराबादी बिरयानी परतदार और अलग समेल वाली होती है जबकि कराची बिरयानी ज्यादा मसालेदार होती है और कई जगहों पर इसमें आलू भी डाले जाते हैं।

आखिर क्या है हैदराबादी बिरयानी?

हैदराबादी बिरयानी अपनी खास दम कुकिंग तकनीक के लिए जानी जाती है। इसमें आधे पके हुए चावलों की परत मैरिनेट किए हुए मांस के ऊपर लगाई जाती है। इसके बाद बर्तन को अच्छी तरह सील करके धीमी आंच पर पकाया जाता है। इससे सभी टेस्ट आपस में अच्छी तरह घुल-मिल जाएं। इस बिरयानी में केसर, तले हुए प्याज और इलायची जैसी सामग्री इसकी अलग पहचान बनाती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि चावल का हर दाना अलग दिखाई देते है और मांस बहुत मुलायम होता है।

हैदराबादी बिरयानी का आखिर क्या होता है टेस्ट

इसमें तीखापन कम होता है। साथ ही मसालों से ज्यादा खुशबू पर जोर दिया जाता है। इसके अलावा केसर और इलायची इसकी महक को खास बनाते हैं।

कराची बिरयानी की खासियत

कराची बिरयानी अपने बोल्ड और मसालेदार टेस्ट के लिए मशहूर है। इसमें चावल और मसाले को अच्छी तरह मिलाया जाता है। इससे हर निवाले में मसालों को टेस्ट महसूस होता है। इस बिरयानी का रंग अक्सर लाल या नारंगी दिखाई देता है। यह लाल मिर्च और पपरिका के इस्तेमाल से आता है। कई जगहों पर इसमें आलू भी डाले जाते है जो मसालों का टेस्ट अपने अंदर सोख लेते हैं।

कराची बिरयानी का टेस्ट तीखा और चटपटा होता है और यह मसालेदार टेस्ट पसंद करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है। इसे खाते हुए हर बाइट में मसालों का तीखा और चटपटा टेस्ट महसूस होता है। इसका टेस्ट लंबे समय तक जुबान पर बना रहता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -