Rashifalआज का राशिफल, 12 नवंबर 2026

आज का राशिफल, 12 नवंबर 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 27 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 19 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 16 मिनट पर मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के बीच आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है। यहां पढ़िए आज का राशिफल।

मेष राशि: आज का दिन अनुकूल। मेष राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ आप अपने मन की बातें साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वे आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज कार्यों में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी रिश्तेदार से फोन पर शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि: आज का दिन ठीक-ठाक। वृषभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको नकारात्मक सोचने से बचना चाहिए। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही, उनके सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आज आपको वाहन सुख मिलने के योग बने हुए हैं। आप अपने सभी खर्चो को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन राशि: आज का दिन उत्तम। मिथुन राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति समर्पण होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। कोई खास कार्य संपन्न होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखेंगे, तो काम सुचारु रूप से बनते जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की योजना बनाएंगे। इससे आपसी रिश्ता अच्छा रहेगा और वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

कर्क राशि: आज का दिन उत्तम। कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेवजह उलझन लेने से बचना चाहिए।

सिंह राशि: आज उमंग और खुशी। सिंह राशि वालों आज आपमें एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे, उसे पूरे मन से करेंगे। आपको कोई नया अनुभव मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि: आज का दिन अनुकूल। कन्या राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा और लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। अगर आप लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपकी कोई कविता या कहानी लोगों को खूब पसंद आएगी।

तुला राशि: माता-पिता की सेवा में बीतेगा दिन। तुला राशि वालों आज आपका दिन माता-पिता की सेवा में बीतेगा। आज आप जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं, तो पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज का दिन सुखद बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजन संबंधी यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। जो युवा आज नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी अच्छी जगह पर नौकरी मिलेगी।

वृश्चिक राशि: आज का दिन शानदार। वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। आज कोई भी कागजी काम करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आमदनी में आज इजाफा होने से आप बेहतर महसूस करेंगे। परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि: आज उमंग से भरा रहेगा दिन। धनु राशि वालों आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की अच्छी आय होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए भागदौड़ के बाद काम बन जाएगा। सगे-संबंधियों से अच्छा तालमेल बनेगा। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क में घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब आनंद लेंगे। सिलाई का काम करने वालों को अपने ग्राहकों से अच्छा लाभ होगा।

मकर राशि: आज का दिन बेहतरीन। मकर राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार में सुधार लाने की जरूरत है, क्योंकि कभी-कभी आपका जल्दबाजी और आवेशपूर्ण स्वभाव लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर देता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। कुछ लोग आज आपसे मदद की उम्मीद रखेंगे। आप उनकी मदद करके उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

कुंभ राशि: कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की। कुंभ राशि वालों आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने के बजाय अपनी बुद्धि और कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे, तो समय रहते उचित हल भी निकल आएंगे। आज अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन तथा सलाह पर उचित अमल करें। आज नवविवाहित दंपती के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि: नौकरी में मिलेंगे अच्छे अवसर। मीन राशि वालों आज आपका मन उत्साहित रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर आने के योग बन रहे हैं और उनकी सैलरी में इजाफा होगा। आज कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे। भाइयों के साथ चल रही समस्या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से हल हो जाएगी। आज टूर एंड ट्रैवल्स संबंधी व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवर टाइम करना पड़ेगा। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आपको राहत महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में तमाम कठिनाइयां होने के बावजूद आप उनसे निपटने में सफल होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता...

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी...

किश्तवाड़ से लापता दो SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी थीं लाशें; हथियार भी गायब

किश्तवाड़ः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके...

Punjab News: पाइप और हॉकी से महिलाओं सहित पड़ोसियों ने पीटा, हालत नाजुक, देखें वीडियो

लुधियानाः जस्सियां रोड स्थित सुनील नगर (यशवी होम) में...

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव दच्छन इलाके...

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सिक्किम-नेपाल क्षेत्र में...

Punjab News: जमीन कब्जे को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, गिराया लेंटर, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, देखें वीडियो

अमृतसरः तरनतारन रोड इलाके में देर रात जमीन पर कब्जे को लेकर हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

किश्तवाड़ से लापता दो SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी थीं लाशें; हथियार भी गायब

किश्तवाड़ः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) लापता हो...