Unaबाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर युवक का मोबाइल छीना

बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर युवक का मोबाइल छीना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा में बाइक सवार तीन लोगों द्वारा एक युवक का मोबाइल फोन छीनने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में संजीव कुमार निवासी वार्ड नंबर-9 रायपुर सहोड़ा ने बताया कि 16 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर से पशुओं के बाड़े की ओर फोन सुनते हुए जा रहा था। इसी दौरान संतोषगढ़ की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग उसके पीछे आकर रुके। आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से नीचे उतरा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर संतोषगढ़ की ओर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व तलाश के लिए जांच जारी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को...

Ajit Doval ने पड़ोसी देशों को दिया बड़ा मैसेज, बोले – ‘हिंद महासागर की सुरक्षा जरुरी है’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक...

Jalandhar News: लक्की ठाकुर मर्डर केस में नरिंदर थापर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर कत्ल केस में...

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को अंजाम देने की साजिश समय रहते गार्ड की सतर्कता से...

केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50% फ्री बिजली रॉयल्टी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य...

Punjab News: 31 IPS और PPS अधिकारियों के तबादलें, जालंधर के कमिशनर बनें गुरप्रीत भुल्लर, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से 31 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी आदेशों के...

Ajit Doval ने पड़ोसी देशों को दिया बड़ा मैसेज, बोले – ‘हिंद महासागर की सुरक्षा जरुरी है’

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक मीटिंग के दौरान बताया कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र के...