Internationalअमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व...

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः अपनी मिट्टी से हजारों मील दूर भी प्रवासी भारतीयों के लिए छठ की आस्था कम नहीं हुई है। ह्यूस्टन के पास मंदिर का तालाब हो, कैलिफोर्निया की झील हो या वाशिंगटन के वर्जीनिया उपनगर में पोटोमैक नदी का किनारा, हर जगह प्रवासी परिवार पूरे मनोयोग से महापर्व मनाने के लिए जुट रहे हैं। ये ठिकाने अब उनके लिए नए छठ घाट बन गए हैं, जहां वे अपनी परंपरा को जीवित रखे हुए हैं और अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं।

पूरे अमेरिका और कनाडा में ये महापर्व बच्चों और बड़ों को एक सूत्र में बांध रहा है। भले ही यह आयोजन उत्तरी अमेरिका में हो रहा है, लेकिन आयोजकों के निमंत्रण में एक साझा भावना झलकती है। सोच एक ही है कि अपनी परंपराओं और संस्कृति को सहेजा जाए और बड़े मान से अगली पीढ़ी को सौंप दिया जाए।

ह्यूस्टन के पास रोसेनबर्ग के जगन्नाथ हिंदू मंदिर का तालाब एक सामुदायिक प्रयास का केंद्र बन गया है, जिसमें कई परिवार, दानदाता और स्वयंसेवक शामिल हैं।

आयोजकों का कहना है कि छह वैज्ञानिकों ने इस आयोजन में शामिल होने वाले परिवारों के लिए भोजन का पूरा प्रबंध किया है, उसे पका रहे हैं और परोस रहे हैं। अन्य स्वयंसेवक आयोजन स्थल की व्यवस्था, पार्किंग, साफ-सफाई और लोगों के स्वागत में मदद कर रहे हैं। निमंत्रण में लिखा है कि यह उन सभी परिवारों के लिए खुला है जो इस त्योहार को मनाते हैं।

पूजा-पाठ से जुड़ी तैयारियां भी इस आयोजन का ही हिस्सा हैं। पंजीकरण से आयोजकों को भोजन और तालाब के किनारे जगह की व्यवस्था करने में मदद मिलती है, जबकि परिवार उन कामों में मदद करने के लिए अपना नाम दे सकते हैं, जिनसे एक सामुदायिक आयोजन संभव हो पाता है।

न्यू जर्सी में, ‘बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ ने परिवारों को भेजे अपने निमंत्रण में कुछ ऐसा ही उद्देश्य झलकता है। इसमें लोगों से कहा गया है कि हमारी परंपराओं को जीवित रखने में मदद करें, भले ही हम घर से दूर हैं, लेकिन एक-दूसरे से कभी अलग नहीं हैं।

यहां व्रतियों के साथ-साथ बच्चों, दोस्तों और स्वयंसेवकों को भी आमंत्रित किया गया है। यह समूह झील के किनारे होने वाले इस आयोजन को परिवारों के लिए एक ऐसे अवसर के रूप में देखता है, जहां वे प्राकृतिक माहौल में एक साथ मिलकर त्योहार मना सकते हैं। इनके निमंत्रण में सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है।

आयोजन मैरीलैंड (वाशिंगटन-बाल्टीमोर क्षेत्र) के हिंदू बुद्ध मंदिर और जॉर्जिया के शुगर हिल स्थित अटलांटा के शिव मंदिर में भी हो रहे हैं। सिएटल के पास बोथेल स्थित हिंदू टेंपल एंड कल्चरल सेंटर में सामूहिक छठ पूजा के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं।

कनाडा के ओंटारियो में ओकविले स्थित वैष्णो देवी मंदिर में, त्योहार की तैयारियों के तहत सामूहिक भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था एक मुख्य हिस्सा है। ‘बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन ऑफ कनाडा’ का कहना है कि दान और प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) की मदद से तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भोजन, पूजा और प्रसाद पूरी तरह से निःशुल्क होंगे।

इनका संदेश इस आयोजन को कनाडा में बिहार और झारखंड की परंपराओं को बनाए रखने से जोड़ता है, जिसमें समुदाय के लोग अपना योगदान देकर इस आयोजन को सफल बना रहे हैं। इन निमंत्रणों में अलग-अलग समुदायों की प्राथमिकताएं झलकती हैं। जहां न्यू जर्सी में उद्देश्य परिवार और दोस्तों को एक साथ लाना है तो कैलिफोर्निया में बच्चों को विभिन्न विधियों से रूबरू कराना तो ओकविले में सामूहिक भोजन की व्यवस्था ने ‘हम’ की भावना को बल दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: University के खाने में अजीनोमोटो का इस्तेमाल पाए जाने पर सामान करवाया नष्ट

फिरोजपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने SBS यूनिवर्सिटी में VIP...

प्रदूषण का कहर जारीः IIT दिल्ली में AQI 426, 10 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का प्रकोप...

पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की मौत, एक घायल

नूंहः नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना सीमा...

SpaceX के स्टारशिप ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष से लौटते यान को हवा में पकड़ा, देखें वीडियो

केप केनवरलः अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का...

Punjab News: NCB की शराब कारोबारी के घर छापेमारी, कार को लिया कब्जे में, देखें वीडियो

मुक्तसरः श्री मुक्तसर साहिब के फत्तणवाला एन्क्लेव में 14...

Punjab News: University के खाने में अजीनोमोटो का इस्तेमाल पाए जाने पर सामान करवाया नष्ट

फिरोजपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने SBS यूनिवर्सिटी में VIP और विभिन्न अधिकारियों के लिए तैयार किए जा रहे खाने...

प्रदूषण का कहर जारीः IIT दिल्ली में AQI 426, 10 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंची

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का प्रकोप लगातार जारी है। 15 नवंबर को भी दिल्ली की हवा...

पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की मौत, एक घायल

नूंहः नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना सीमा क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की...

SpaceX के स्टारशिप ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष से लौटते यान को हवा में पकड़ा, देखें वीडियो

केप केनवरलः अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप अंतरिक्ष यान शनिवार को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया...