नई दिल्ली: पूरे अमेरिका में उड़ानों पर रोक लगने के कारण 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई हैं। इसके अलावा 10,000 उड़ानों में देरी हो गई है। अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने शुक्रवार की रात पूरे देश में उड़ानों पर लगाई रोक ग्राउंड स्टॉप को हटा लिया है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी खराबी के चलते दोपहर को सभी उड़ानें रोक दी गई थी। इसके कारण हजारों उड़ानों पर असर भी पड़ा और लाखों यात्रियों की यात्रा योजनाएं बिगड़ गई।
आखिर क्यों रद्द हो रही उडा़नें?
ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों और होमलैंड सिक्योरिटी सचिव के अनुसार, यह समस्या पुराने और ज्यादा बोझ से दबे हुए सिस्टम के कारण पैदा हुई है। पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में नई तकनीक जोड़ने से संचार व्यवस्था ठप हो गई। अधिकारियों ने यह साफ किया है कि फिलहाल अभी इसके पीछे किसी साइबर हमले या साजिश का कोई संकेत नही मिले हैं।
15 लाख से ज्यादा यात्री करने वाले थे सफर
रोक हटने के बाद भी उड़ानों को समय तुरंत सामान्य नहीं हुआ। ऐसा इसिलए क्योंकि बड़ी संख्या में विमान और क्रू मेंबर्स अपना स्थान भटक गए। एविएशन डेटा कंपनी सिरियम के अनुसार, कम से कम 827 उड़ानों को डायवर्ट भई किया गया था। इसमें से 670 विमानों को वापिस उसी एयरपोर्ट पर वापिस आना पड़ा जहां से उन्होंने उड़ान भरी थी। शुक्रवार को शाम 4 बजे के बाद अमेरिका से करीबन 11,000 उड़ानें रवाना होने वाली थी। इसमें से 15 लाख से ज्यादा यात्री सफर करने वाले थे।
न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्री घंटों तक फंसे रहे और कई लोगों को अपनी यात्रा भी रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा NBA, NHL और कॉलेज की कई खेल टीमें भी रास्ते में फंस गई। वहीं कार्गो उड़ानों में भी देरी हुई हालांकि इस रोक के बीच में Space X ने टेक्सास से अपने स्टारशिप रॉकेट का परीक्षण सफल रखा।
