Nationalट्रेन में यात्री से लूटपाट में महिला घायल, गहने और पासपोर्ट भी...

ट्रेन में यात्री से लूटपाट में महिला घायल, गहने और पासपोर्ट भी ले गए चोर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साहिबगंजः झारखंड में साहिबगंज के पास ट्रेन में महिला यात्री के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हावड़ा से जमालपुर जा रही ट्रेन के AC 2-टियर कोच में सफर कर रही एक महिला ने साहिबगंज के पास लूटपाट होने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे धक्का देकर उसका सोने का हार, पासपोर्ट और अन्य कीमती सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद महिला काफी घबरा गई और सदमे में आ गई। घटना ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

महिला के मुताबिक, ये घटना ट्रेन नंबर 13071 के A1 कोच में सीट नंबर 51 पर हुई। उसने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान महिला नीचे गिर गई, जिससे उसे चोटें भी आईं। महिला ने बताया कि, उसके पास सोने का हार, पासपोर्ट, पहचान पत्र और कई अन्य कीमती सामान थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गया। महिला ने दावा किया कि, ट्रेन के चार से पांच अन्य डिब्बों में भी इसी तरह चोरी की घटनाएं हुई हैं। इस घटना के बाद ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

महिला ने वीडियो में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “इस घटना की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा। उसने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब यात्री महंगे टिकट लेकर AC 2-टियर में सफर करते हैं, तो उन्हें इस तरह की घटनाओं का सामना क्यों करना पड़ता है। महिला ने रात के समय अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर भी चिंता जताई। वहीं, उसका वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सेवा ने जवाब देते हुए उससे यात्रा से जुड़ी जानकारी मांगी, ताकि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके।”

RPF इंडिया के आधिकारिक X हैंडल ने महिला की पोस्ट पर जवाब देते हुए उससे यात्रा से जुड़ी जानकारी, जैसे PNR/UTS नंबर और मोबाइल नंबर साझा करने की अपील की। रेलवे ने कहा कि, “महिला ये जानकारी निजी संदेश (DM) के जरिए भेज सकती है, ताकि उसकी शिकायत पर जल्द कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा, उसे अपनी समस्या बताने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करने या तुरंत मदद पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करने की सलाह भी दी गई।”

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज की शुरुआत

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

ऊना में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा में 937 अभ्यर्थी हुए शामिल, 144 ने किया क्वालीफाई

586 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 793 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में अयोग्य घोषित ऊना: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती-2026 के तहत शनिवार को...

Jalandhar News: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता अंडर-19 एशिया कप, अर्जुन राजपूत के घर जश्न का माहौल, देखें वीडियो

घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता जालंधरः भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को...

हरियाणा पवेलियन में सजा एक्सपोर्ट कॉर्नर, प्रदेश से विदेश पहुंचने वाले उत्पादों का हुआ प्रदर्शन

चण्डीगढ़: देश को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...

CM Mann ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन को किया संबोधित

फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और खेलों को अपने...