Unaवशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने NEET परीक्षा में हासिल की शानदार...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्रों ने NEET परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए गौरवमई उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के 24 विद्यार्थियों ने NEET UG 2025 परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इनमें से ईशान 570, ऋत्विक 537, अश्लेष 520 ,स्निग्धा 500, तनवीर 485 ने  विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए हैं और मेडिकल क्षेत्र में अपना स्थान सुरक्षित किया है।

इन छात्रों की सफलता विद्यालय की सुनियोजित रणनीति, समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का प्रतिफल है। विद्यालय में समय-समय पर मॉक टेस्ट, विषयवार शंका समाधान सत्र और काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए, जिनका छात्रों को भरपूर लाभ मिला।

प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने इस अवसर पर सफल छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की। वशिष्ट पब्लिक स्कूल की इस शानदार सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पित प्रयास, अनुशासित अध्ययन और सकारात्मक वातावरण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Haryana News: चलती एंबुलेंस बनी आग का गोला, शीशा तोड़कर चालक ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

पंचकूलाः चंडीमंदिर थाना के बाहर मुख्य मार्ग पर एक...

दिवाली के बाद खराब हुई दिल्ली की हवा, 376 तक पहुंचा AQI का स्तर

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को दीवाली का त्योहार...

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने...

बड़ा हादसाः प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 की मौत

डकारः पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में स्पेन जा रही...

Haryana News: चलती एंबुलेंस बनी आग का गोला, शीशा तोड़कर चालक ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

पंचकूलाः चंडीमंदिर थाना के बाहर मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां, चंडीगढ़ से मरीज छोड़कर...

दिवाली के बाद खराब हुई दिल्ली की हवा, 376 तक पहुंचा AQI का स्तर

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के लोगों ने जमकर पटाखे...

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला नालागढ़ में विश्वकर्मा जंयती धूमधाम से मनाई गई। यहां पर...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बहस की चुनौती...