Unaऊना में 27 नवंबर को होगी एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

ऊना में 27 नवंबर को होगी एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ITI ऊना में होगा अभ्यास, सहायक आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

ऊना,सुशील पंडित: ऊना में नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से 27 नवंबर को एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत होने वाला यह अभ्यास राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना, पीर निगाह रोड के नजदीक दोपहर 2 बजे शुरू होगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त विनय मोदी ने संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी जारी करने, ब्लैकआउट व्यवस्था, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, खोज एवं बचाव तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़ी गतिविधियों का अभ्यास किया जाएगा।

इसमें नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, होमगार्ड जवानों, एनसीसी कैडेट्स तथा संबंधित विभागों एवं हितधारकों की भागीदारी रहेगी। अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

सहायक आयुक्त ने आमजन से अपील की कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और इसे नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए आयोजित अभ्यास के रूप में लें। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना है।

बैठक में नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, महाप्रबंधक आईएसबीटी ऊना प्रवेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य विभाग पीएस राणा, प्रशिक्षण समन्वयक आपदा प्रबंधन ऊना राजन शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : रेत से भरे ट्रेलर ने मचाया आतंक, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

मोहाली: जीरकपुर भरतगढ़ के पास भयानक सड़क हादसे की...

राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कहा कि संविधान...

राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में धूमधाम से मनाया गया ‘संविधान दिवस’

रचनात्मक गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा ऊना,सुशील...

संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ संविधान को समर्पित विशेष कार्यक्रम

चंडीगढ़: संविधान दिवस के अवसर पर आज हरियाणा विधानसभा...

CM Mann ने 10 लाख लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत

चंडीगढ़ / मोगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 10 लाख लाभार्थियों तक खाद्य सुरक्षा लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट...

Punjab News : रेत से भरे ट्रेलर ने मचाया आतंक, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

मोहाली: जीरकपुर भरतगढ़ के पास भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रेत से भरा...

राज्यपाल ने लोक भवन के कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कहा कि संविधान दिवस हमें भारतीय संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों, अधिकारों और...

राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में धूमधाम से मनाया गया ‘संविधान दिवस’

रचनात्मक गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना के राजनीति विज्ञान विभाग...