Unaमाता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के ऑडिशन शुरू

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के ऑडिशन शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पहले दिन 27 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

ऊना,सुशील पंडित: 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए गुरुवार को डिग्री कॉलेज अंब में ऑडिशन शुरू हुए। पहले दिन क्षेत्र के 27 स्थानीय कलाकारों ने गायन, नृत्य सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मेला समिति के संयोजक एवं एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। ऑडिशन 27 नवंबर को भी जारी रहेंगे। इच्छुक कलाकार मौके पर भी आवेदन कर सकते हैं। नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी गई है।

उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को शोभायात्रा के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। तीन दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं, स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। तीनों दिन की सांस्कृतिक संध्याएं मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगी, जिनमें हिमाचली लोक कलाकारों के साथ पंजाबी गायक भी प्रस्तुतियां देंगे।

श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक आस्था, समृद्ध लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा है। यह महोत्सव इस वर्ष अपने तीसरे संस्करण में प्रवेश कर रहा है और कम समय में ही लोगों के बीच अपनी विशेष पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस आयोजन को खूब सराहा है और आने वाले वर्षों में इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विशेष जोर धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर है। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव इसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है। इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच मिलने के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेने का आह्वान किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आज हरियाणा विधानसभा के संविधान दिवस एवं...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि वर्ष 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी...