Himachal Govtआगामी शैक्षणिक सत्र से नए CBSE स्कूलों के लिए शिक्षकों के 3100...

आगामी शैक्षणिक सत्र से नए CBSE स्कूलों के लिए शिक्षकों के 3100 पद भरे जाएंगे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक बैठक आयोजित की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 9,287 उत्कृष्ट छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा 19 प्रशिक्षकों, 374 सहायक प्रोफेसर और शैक्षणिक सत्र 2027-28 से आरम्भ होने वाले नए सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों के पद शीघ्र भरे जाएंगे जिसके लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई महत्त्वाकांक्षी डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना का लाभ उठाने के लिए हाल ही में छात्रों के आवेदनों में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रावधानों को विद्यार्थियों के लिए और अधिक सुलभ किया जाएगा ताकि उच्च शिक्षा के इच्छुक अधिक से अधिक छात्र योजना से लाभान्वित हो अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें।

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सात स्थानों पर केंद्रीय विद्यालयों का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए संबंधित जिला के उपायुक्तों को भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि इन विद्यालयों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके।

रोहित ठाकुर ने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी निजी स्कूलों में फीस नियंत्रण के लिए कानून लाने के लिए अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षकों के हितों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर तेजी से अमल किया जा रहा है तथा उनके कल्याण से संबंधित अन्य जायज मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध...

Jalandhar News: व्यक्ति को किया काबू, 50 ATM Card बरामद, देखें Live

जालंधरः महानगर के बाबूलाभ सिंह नगर इलाके में ATM...

पंजाब में पोटाश की खोज का काम अप्रैल 2027 के अंत या मई के पहले सप्ताह तक शुरू होगा

चंडीगढ़: पंजाब खनिज खोज के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। राज्य में पोटाश की खोज...

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी के...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा...