Haryana Govtविधानसभा अध्यक्ष ने घरौंडा के राज्य स्तरीय स्वयं सहायता समूह के प्रशिक्षण...

विधानसभा अध्यक्ष ने घरौंडा के राज्य स्तरीय स्वयं सहायता समूह के प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को घरौंडा में महिलाओं के लिए बन रहे राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी ली। विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सबसे पहले निर्माणाधीन कार्य की प्रगति बारे जानकारी लेते हुए कहा कि काम की गुणवत्ता और गति दोनों पर नजर रखी जाए।

इस केंद्र का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन भवन को भविष्य की जरूरत के अनुसार तैयार किया जाए, बारीकी से सोच समझ कर बिजली, पानी, सडक, फर्निशिंग की सुविधाओं के अलावा अन्य कोई सुविधा आवश्यकता अनुसार समय रहते उसे पूरा कराने के लिए प्रकिया शुरू की जाए।

उन्होंने बताया कि हरियाणा का यह पहला स्वयं सहायता समूह का प्रशिक्षण केन्द्र है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हैदराबाद में भी इस तरह का केन्द्र बनाया गया है, उस केन्द्र में स्वयं सहायता समूह से संबंधित जो गतिविधियां चलाई जा रही है, उसकी जानकारी वहां के अधिकारियों से बात करके मंगवाई जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केन्द्र जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। तो इसके इस्तेमाल के लिए विभाग की योजना पहले से तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस केंद्र को और ज्यादा उपयोगी कैसे बनाया जा सकता है, इस पर भी अभी से सोचना होगा। इस केंद्र को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखा जाए, बल्कि यहां से महिलाओं को बाजार से जोड़ा जाए, उनके उत्पादों की मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए और नई तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जाए।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

     

43वां Sujit Hockey Tournament : Punjab Police VS CAG का Final शुरू, देखें वीडियो

1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित जालंधर: बर्लटन...

Jalandhar News : अमेरिका से जुड़े नशा और वेपन तस्करी मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और महिंद्रा थार...

Haryana News : Buddha International Spa Lounge पर Raid, देखें वीडियो

पुलिस ने ग्राहक बनकर देह व्यापार के कथित रैकेट...

     

43वां Sujit Hockey Tournament : Punjab Police VS CAG का Final शुरू, देखें वीडियो

1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित जालंधर: बर्लटन पार्क में 43वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के...

Jalandhar News : अमेरिका से जुड़े नशा और वेपन तस्करी मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और महिंद्रा थार बरामद जालंधर (ens) : देहात पुलिस ने ने अमेरिका से जुड़े...

Haryana News : Buddha International Spa Lounge पर Raid, देखें वीडियो

पुलिस ने ग्राहक बनकर देह व्यापार के कथित रैकेट का पर्दाफाश पंचकूला: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित...