Haryana GovtCM Saini ने राहगिरी फाउंडेशन और नगारो फाउंडेशन के पदाधिकारियों के सुझावों...

CM Saini ने राहगिरी फाउंडेशन और नगारो फाउंडेशन के पदाधिकारियों के सुझावों पर अधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राहगिरी तथा नगारो फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर गुरुग्राम के ढांचागत विकास, सौन्दर्यीकरण तथा शहरी मोबिलिटी और सड़क विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक में दोनों फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने आधुनिक सड़कें विकसित करने, हरित क्षेत्र बढ़ाने और स्ट्रीट वेंडिंग को व्यवस्थित करने से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ यशपाल यादव तथा नगर निगम गुरुग्राम आयुक्त डॉ पंकज मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने दोनों फाउंडेशन से मिले सुझावों पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम में सनाथ रोड की तर्ज पर अर्बन मोबिलिटी के सिद्धांतों के अनुरूप आधुनिक सड़कें विकसित की जाएं। इन सड़कों की डिजाइनिंग इस प्रकार हो कि वाहनों के सुगम आवागमन के साथ पैदल राहगीरों और साइकिल चालकों को भी पर्याप्त स्थान मिले। उन्होंने सभी सड़कों पर फुटपाथ की डिजाइन में एकरूपता रखने, पैदल यात्रियों के लिए निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने तथा जल निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की योजना केवल वाहनों की आवाजाही तक सीमित न रहे, बल्कि उसमें नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा जाए।

बैठक में स्ट्रीट वेंडिंग को व्यवस्थित करने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुरुग्राम के सभी सेक्टरों में उपयुक्त स्थानों की पहचान कर निर्धारित स्ट्रीट वेंडिंग जोन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी संचालकों को व्यवस्थित स्थान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि उनका रोजगार भी प्रभावित न हो और फुटपाथ, सड़क तथा ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण की स्थिति भी पैदा न हो।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

     

43वां Sujit Hockey Tournament : Punjab Police VS CAG का Final शुरू, देखें वीडियो

1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित जालंधर: बर्लटन...

Jalandhar News : अमेरिका से जुड़े नशा और वेपन तस्करी मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और महिंद्रा थार...

Haryana News : Buddha International Spa Lounge पर Raid, देखें वीडियो

पुलिस ने ग्राहक बनकर देह व्यापार के कथित रैकेट...

Ludhiana News : Social Media Influencer Kawaljeet Singh Chhabra पर FIR दर्ज

Wife को मानसिक प्रताड़ित कर बनाता था Divorce का...

     

43वां Sujit Hockey Tournament : Punjab Police VS CAG का Final शुरू, देखें वीडियो

1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित जालंधर: बर्लटन पार्क में 43वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के...

Jalandhar News : अमेरिका से जुड़े नशा और वेपन तस्करी मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और महिंद्रा थार बरामद जालंधर (ens) : देहात पुलिस ने ने अमेरिका से जुड़े...

Haryana News : Buddha International Spa Lounge पर Raid, देखें वीडियो

पुलिस ने ग्राहक बनकर देह व्यापार के कथित रैकेट का पर्दाफाश पंचकूला: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित...