Jalandhar43वां Sujit Hockey Tournament : Punjab Police VS CAG का Final शुरू,...

43वां Sujit Hockey Tournament : Punjab Police VS CAG का Final शुरू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित

जालंधर: बर्लटन पार्क में 43वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले पर लोगो का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, पूर्व खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का रोमांच चरम पर है। 22 नवंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी पंजाब पुलिस और सीएजी (CAG) दिल्ली की टीमों के बीच खेला जा रहा है।

फाइनल मैच मे पहुंचे मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आयोजित एशियन हॉकी चैंपियनशिप के बाद इस बड़े हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में खेलों का माहौल और मजबूत हुआ है। हॉकी पंजाब और खासकर जालंधर की पहचान रही है, राष्ट्रीय टीम में भी लगभग सात से आठ खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करते हैं।

सुरजीत हॉकी स्टेडियम में फाइनल देखने पहुंचे पूर्व स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि आज पंजाब पुलिस की टीम इस प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। स्टेडियम में उमड़ी भीड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में खेल प्रेमी इस मैच को देखने आए हैं।

सुरजीत हॉकी फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी सुरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस और सीएजी दिल्ली के बीच बेहद कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट की रूपरेखा और इनामी राशि की जानकारी देते बताया कि विजेता और उपविजेता टीम को लाखो की इनामी राशि दी जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि इस बार एशिया कप के कारण टूर्नामेंट के आयोजन में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन अगले साल इसे अक्टूबर महीने में और भी भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

     

Jalandhar News : अमेरिका से जुड़े नशा और वेपन तस्करी मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और महिंद्रा थार...

Haryana News : Buddha International Spa Lounge पर Raid, देखें वीडियो

पुलिस ने ग्राहक बनकर देह व्यापार के कथित रैकेट...

Ludhiana News : Social Media Influencer Kawaljeet Singh Chhabra पर FIR दर्ज

Wife को मानसिक प्रताड़ित कर बनाता था Divorce का...

     

Jalandhar News : अमेरिका से जुड़े नशा और वेपन तस्करी मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

30 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और महिंद्रा थार बरामद जालंधर (ens) : देहात पुलिस ने ने अमेरिका से जुड़े...

Haryana News : Buddha International Spa Lounge पर Raid, देखें वीडियो

पुलिस ने ग्राहक बनकर देह व्यापार के कथित रैकेट का पर्दाफाश पंचकूला: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित...

CM Saini ने राहगिरी फाउंडेशन और नगारो फाउंडेशन के पदाधिकारियों के सुझावों पर अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राहगिरी तथा नगारो फाउंडेशन के...